कोरोना संक्रमित हुईं भारतीय लोक गायिका शारदा सिन्हा, वीडियो साझा कर कहा- 'दुआओं की बहुत जरूरत है'
पूरे विश्व में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले कुछ वक्त से मनोरंजन जगत पर भी कोरोना की पकड़ मजबूत होती जा रही है। इस बीच अब खबर सामने आई है कि पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी शारदा ने फेसबुक के जरिए अपने फैंस को दी है। शारदा ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं।
शारदा ने अपने फेसबुक अकाउंट से फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में शारदा सिन्हा यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि उन्होंने हर संभव कोशिश की थी कि वे इस महामारी से बची रहें, लेकिन इसके बाद भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शारदा ने कहा कि फिलहाल उन्हें उनके फैंस की दुआओं की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब वो ठीक होकर लौंटेंगी तो फिर से अपने चाहने वालों से बात करेंगी।
Diagnosed corona positive meaning for hospital .. take care .. be aware ... मैं जल्द आके आपसे फिर रु ब रु होउंगी । ईश्वर सबकी रक्षा करें ।
Posted by Sharda Sinha on Friday, August 21, 2020
बता दें कि शारदा सिन्हा को छठ गीतों से प्रसिद्धी मिली थी।शारदा के मशहूर गीतों में 'सूप लेले घाट पर....', 'मोरा भईया जाला..' और 'पहिले पहिल हम कईनी छठी मइया वरत तोहार...' शामिल हैं।
पढ़ें: इस टीवी शो की रचना कर रहे हैं अजय देवगन की फिल्मों के लेखक, अली असगर निभा रहे मुख्य किरदार