फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shankar Mahadevan will be the chief guest at the Vijayadashami Utsav of Rashtriya Swayamsevak Sangh

Shankar Mahadevan: RSS के दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि होंगे शंकर महादेवन, इस दिन आयोजित होगा कार्यक्रम

Thu, 05 Oct 2023 02:23 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 05 Oct 2023 02:23 PM IST
सार

इस बार संगीतकार शंकर महादेवन आरएसएस मुख्यालय में मुख्य अतिथि होंगे। आरएसएस मुख्यालय में इस बार का विजयादशमी यानी दशहरा उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाने वाला है।

विज्ञापन
Shankar Mahadevan will be the chief guest at the Vijayadashami Utsav of Rashtriya Swayamsevak Sangh
शंकर महादेवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज गायक शंकर महादेवन अपने गाने से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। आम जनता से लेकर राजनीतिक पार्टी तक उनके गायन की खूब सराहना की जाती है। अब इस बार संगीतकार शंकर महादेवन आरएसएस मुख्यालय में मुख्य अतिथि होंगे। आरएसएस मुख्यालय में इस बार का विजयादशमी यानी दशहरा उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। आरएसएस ने मुख्य अतिथि का नाम रिवील कर फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है।

विज्ञापन

 RSS के दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि होंगे शंकर महादेवन
खबर है कि इस कार्यक्रम में गायक और संगीतकार शंकर महादेवन इस साल मुख्य अतिथि के रूप में लोगों का उत्साह बढ़ाएंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में यह कार्यक्रम 24 अक्तूबर को नागपुर में होने की खबर आ रही है। शंकर महादेवन इस कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। पिछली बार संतोष यादव चीफ गेस्ट बनीं थी। उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी शंकर महादेवन के नाम पर फैंस की अच्छी खासी भीड़ जुटाना चाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन आयोजित होगा कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शंकर महादेवन इस कार्यक्रम में स्पेशल परफॉर्मेंस भी दे सकते हैं और अपने फैंस का मनोरंजन कर सकते हैं। बता दें कि आरएसएस अपनी स्थापना के बाद से हर साल नागपुर में विजयदशमी कार्यक्रम का आयोजन करता है। पिछले साल पहली बार संघ ने कार्यक्रम में पर्वतारोही संतोष यादव को बतौर महिला गेस्ट बुलाया था।

Bloody Thanksgiving Trailer: एली रोथ की फिल्म का ट्रेलर जारी, खौफनाक मंजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

विज्ञापन

पिछले साल संतोष यादव थीं मुख्य अतिथि
बता दें कि संघ ने संतोष यादव को इसलिए बुलाया था क्योंकि उन्होंने पहली बार 1992 और दूसरी बार 1993 में एवरेस्ट चोटी फतह की। ऐसा कर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। संतोष कांगसुग की तरफ से माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाली दुनिया की पहली महिला भी हैं। इस खबर के वायरल होते ही फैंस शंकर महादेवन को बधाई देने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, इस बार की विजयदशमी बेहद खास होने वाली है। दूसरे यूजर ने लिखा, दशहरा का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed