Shankar Mahadevan: IPL में बेटों संग परफॉर्म करेंगे शंकर महादेवन, भारतीय सेना को देंगे म्यूजिकल ट्रिब्यूट
सिंगर शंकर महादेवन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी है कि वह कल आईपीएल से समापन समारोह में अपने बेटों के साथ परफॉर्म करने वाले हैं। वह इस इवेंट में भारतीय सेना को म्यूजिकल ट्रिब्यूट भी देंगे। जानिए, शंकर महादेवन ने अपनी पोस्ट और क्या जानकारी साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
3 जून यानी मंगलवार को सिंगर शंकर महादेवन आईपीएल के समापन समारोह में नजर आएंगे। फाइनल मैच के दिन वह एक म्यूजिकल परफॉर्मेंस देंगे। इस मौके पर बेटे सिद्धार्थ और शिवम भी शंकर महादेवन का साथ देंगे। फाइनल मैच PKBS यानी पंजाब किंग्स और RCB यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है।
शंकर महादेवन ने की दो पोस्ट
शंकर महादेवन ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पोस्ट साझा की हैं। पहली पोस्ट में वह लिखते हैं, ‘कल फाइनल में मिलते हैं।’ यह कितने सम्मान की बात है।’ महादेवन यह बात आईपीएल के समापन समारोह में परफॉर्म करने को लेकर कर रहे हैं।
दूसरी पोस्ट में भी शंकर महादेवन लिखते हैं, ‘IPL 2025 का आखिर पड़ाव शुरू होने वाला है। इसी बीच हम अपने देश के सच्चे नायकों, भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना करने के लिए के लिए समय निकालेंगे। क्या आप इस कभी ना भूलने वाली शाम के गवाह बनने को तैयार हैं। यहां देशभक्ति और संगीत आपके मन को छू लेगी।’ आईपीएल फाइनल मैच से पहले शंकर महादेवन अपनी आवाज में कुछ मशहूर गाने गाएंगे, जो देशप्रेम की भावना को दर्शक के मन में जाएंगे।
ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन
आईपीएल में शंकर महादेवन की परफॉर्म भारतीय सेना को एक ट्रिब्यूट है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर हुआ, जिसमें हमारी सेना ने बहादुरी का परिचय दिया है। बताते चलें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर सैन्य कार्यवाही की। 7 मई को शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर में कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया, लगभग 100 से अधिक आतंकी मारे गए, ये सभी आतंकवादी ठिकाने पाकिस्तान में मौजूद थे।