फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shanaya kapoor shared vacation photos with close friends fans shower love

Photos: संजय कपूर की बेटी शनाया ने फैंस को दिखाया अपना बोल्ड अवतार, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Wed, 03 Aug 2022 02:55 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 03 Aug 2022 02:55 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हाल ही में शनाया ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शनाया काफी बोल्ड दिख रही हैं।

विज्ञापन
Shanaya kapoor shared vacation photos with close friends fans shower love
shanaya kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं लेकिन सिनेमा में आने से पहले ही शनाया ने सोशल मीडिया पर अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है, जो शनाया की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर जो भी शेयर करती हैं, वायरल हो जाता है। इन दिनों शनाया अपने दोस्तों के साथ वेकेशन पर हैं, वहां से शनाया ने अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं।   

विज्ञापन

शनाया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उन्होंने अपना बोल्ड अवतार दिखाया है। पहली तस्वीर समंदर किनारे की है और फोटो में दिख रहा नजारा काफी सुंदर है। दूसरी फोटो में शनाया सेल्फी लेती दिख ही हैं। वहीं, आगे की तस्वीर में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ खास झलक दिखाई है। इन तस्वीरों में शनाया ने व्हाइट कलर का एक खूबसूरत आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वह कहर ढा रही हैं। शनाया ने व्हाइट कलर की बैकलेस शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह सिजलिंग लग रही हैं। उनका ये अवतार फैंस का दिल धड़का रहा है। इन तस्वीरों में शनाया ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा है, जिस वजह से उनका चेहरा और ज्यादा अट्रैक्टिव लग रहा है। शनाया की इन तस्वीरों पर उनकी मां महीप कपूर ने कमेंट करते हुए कई सारे हार्ट इमोजी भेजी है। इसके अलावा, फैंस भी इन तस्वीरों पर कमेंट किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वह जल्द ही शशांक खेतान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'बेधड़क' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। शनाया के अलावा, इस फिल्म में लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा जैसे सितारे भी नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में शनाया के फैंस जल्द ही उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed