Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shanaya Kapoor Movie Tu Yaa Main Teaser Film Release On This Valentine

शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर रिलीज, खौफ से शुरू हुई एक अनोखी प्रेम कहानी; जानिए थिएटर में कब आएगी?

Fri, 09 Jan 2026 03:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 09 Jan 2026 03:19 PM IST
सार

Shanaya Kapoor Movie Tu Yaa Main Teaser: फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर शुक्रवार को रिलीज किया गया है। शनाया कपूर की इस फिल्म के टीजर में क्या खास दिखा, जानिए?

विज्ञापन
Shanaya Kapoor Movie Tu Yaa Main Teaser Film Release On This Valentine
शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' का टीजर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@Shanaya

विस्तार

फिल्म ‘तू या मैं’ एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की दूसरी फिल्म है। इस फिल्म का टीजर सामने आ चुका है। टीजर में यह फिल्म एक आम लव स्टोरी नहीं लग रही, पहली झलक में यह ऑडियंस को डराती है।

विज्ञापन


खौफ पैदा करता है टीजर 
‘तू या मैं’ के टीजर में शनाया कपूर का किरदार स्विमिंग पूल में नजर आता है, वह रिलैक्स कर रही होती है। अचानक उसे लगता है कि पूल के अंदर कोई है। यह सीन खौफ पैदा करता है। आगे टीजर में एक लव स्टोरी, रोमांस नजर आता है। लेकिन फिर कहानी बदलती है और लीड कैरेक्टर एक बड़ी मुश्किल में फंस जाते हैं। दोनों को अब बस अपनी जिंदगी बचानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aanand L Rai (@aanandlrai)


क्या है फिल्म ‘तू या मैं’ की कहानी?
फिल्म ‘तू या मैं’ एक सर्वाइवल थ्रिलर है। फिल्म में दर्शको को प्यार, रोमांस के अलावा सस्पेंस भी देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी का जहां तक सवाल है तो इसमें दो इंफ्लुएंसर हैं, जो एक बड़ी मुश्किल में फंस जाते हैं, इस दौरान उनका सामना मौत से होता है। इस स्टोरी लाइन के साथ फिल्म ‘तू या मैं’ बन रही है। फिल्म में शनाया कपूर के अपाेजिट आदर्श गौरव नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म 
फिल्म 'तू या मैं' की रिलीज डेट तो मेकर्स ने शेयर की है। यह फिल्म फरवरी महीने में वैंलटाइन वीक में रिलीज हो सकती है। इसकी रिलीज डेट 13 फरवरी 2026 है।

शनाया कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 
शनाया कपूर ने फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें वह विक्रांत मैसी के साथ नजर आईं। जल्द ही उनकी फिल्म 'तू या मैं' रिलीज होगी। फिल्म ‘तू या मैं’ के अलावा शनाया कपूर एक और फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम ‘जेसी' है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed