फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shamshera Title Track out ranbir kapoor and vaani kapoor film released on 22 july 2022

Shamshera Title Track: तमतमाया चेहरा और जोरदार एक्शन, ‘शमशेरा’ के टाइटल ट्रैक में दिखा रणबीर का गजब अंदाज

Fri, 15 Jul 2022 02:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 15 Jul 2022 02:12 PM IST
सार

फिल्म शमशेरा का टाइटल ट्रैक भी रिलीज हो गया है, जिसमें रणबीर कपूर के धांसू लुक ने फैंस को एक बार फिर उनका दीवाना बना दिया है। 

विज्ञापन
Shamshera Title Track out ranbir kapoor and vaani kapoor film released on 22 july 2022
शमशेरा का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज - फोटो : social media

विस्तार

रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'शमशेरा' रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में रणबीर डबल रोल में दिखाई देंगे, जिसकी झलक फैंस ट्रेलर में देख चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर को खूब प्यार मिला था और अब इस फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज हो गया है, जिसमें रणबीर कपूर के धांसू लुक ने फैंस को एक बार फिर उनका दीवाना बना दिया है। 

विज्ञापन


एक्शन से भरपूर 'शमशेरा' यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है। ऐसे में यशराज फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर फिल्म के टाइटल ट्रैक को रिलीज किया गया है, जिसमें रणबीर काफी शानदार लग रहे हैं। इस गाने की शुरुआत ही दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। मिट्टी से सने रणबीर सिंह के चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा है, जो हर किसी को इस गाने की ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। इस गाने में कई सारे हाईटेक एक्शन सीन्स हैं, जो गाने को परफेक्ट बना रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के इस गाने के बारे में रणबीर कपूर ने कहा कि मैं जब भी इस गाने को सुनता हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सुखविंदर और अभिषेक ने इस गाने में सब कुछ झोंक दिया है। उन्होंने एक ऐसा लोकप्रिय गाना पेश किया है, जो शमशेरा के जोश पर पूरी तरह खरा उतर रहा है। इसके आगे रणबीर ने ये भी बताया कि शमशेरा बहुत ही शक्तिशाली योद्धा है, जिसके किस्से सुनाए जाते हैं।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर के अलावा संजय दत्त भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। संजय दत्त फिल्म में एक खुंखार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। उनका लुक भी काफी खौफनाक है। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रणबीर और आलिया पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed