फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shama Sikander dance video on tip tip barsa pani went viral on internet watch here

Shama Sikander: पीली साड़ी पहन शमा सिकंदर ने बारिश में किया जबरदस्त डांस, दिलकश अदाओं से लगाई पानी में आग

Sun, 31 Jul 2022 01:32 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 31 Jul 2022 01:32 AM IST
सार

 शमा सिकंदर ने हाल ही में अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री बॉलीवुड की दिग्गत अदाकारा रवीना टंडन के मशहूर गाने टिप टिप बरसा पानी पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Shama Sikander dance video on tip tip barsa pani went viral on internet watch here
शमा सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा शमा सिकंदर मनोरंजन जगत में आज अपनी अलग पहचान रखती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। यही वजह है कि वह अक्सर इंटरनेट पर चर्चा में बनी रहती हैं और लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री बॉलीवुड की दिग्गत अदाकारा रवीना टंडन के मशहूर गाने टिप टिप बरसा पानी पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और एक्ट्रेस रवीना टंडन स्टारर फिल्म मोहरा साल 1994 में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं इसका गाना टिप टिप बरसा पानी आज फिर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह गाना हाल ही में आई अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशम में भी रीमेक किया गया था। इसी बीच अब शमा सिकंदर ने भी इस गाने पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस रवीना टंडन की ही तरह पीली साड़ी में अपनी अदाओं से लोगों का दिल लूटती नजर आ रही हैं। बारिश में जबरदस्त डांस करते हुए एक्ट्रेस अपनी दिलकश अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक परफेक्ट मौसम के लिए परफेक्ट गाना। शमा का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी लगातार उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

कुछ घंटों पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 47 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही शमा सिकंदर के वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक्टर के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- बेहद खूबसूरत। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, इस लुक में आप काफी ग्लैमरस लग रह हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप मेरी फेवरेट हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा- बेहद खूबसूरत और गॉर्जियस लुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed