फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shakti kapoor play new type role

अभिनेत्री श्रद्घा कपूर के पापा बन जाएंगे किन्नर

Tue, 01 Jul 2014 12:01 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
shakti kapoor play new type role

तमाम तरह की भूमिकाएं निभाने के बाद शक्ति कपूर अब एक नया रोल करने जा रहे हैं। आने वाले महीनों में वह एक फिल्म में किन्नर बने दिखाई देंगे। इस फिल्म के मुहूर्त पर शक्ति किन्नर के अंदाज में सज-धज कर पहुंचे तो देखने वाले देखते रह गए। वह इस गेटअप में एकदम ऐसे लग रहे थे, मानो सचमुच ही वैसे हों। अब लोगों को इंतजार है कि पर्दे पर शक्ति कैसे जादू पैदा कर पाएंगे।

विज्ञापन

महंगा लगा स्नैक्स

shakti kapoor play new type role

ऐसा नहीं है कि मल्टीप्लेक्स में मिलने वाली खाने-पीने की चीजें केवल आपको महंगी लगती हैं। जिन सितारों की फिल्में यहां चलती हैं उन्हें भी महंगाई डायन का डंक लगता है। इधर चर्चा है कि ऐक्टर रणवीर शौरी हाल में एक फिल्म देखने के लिए गए और इंटरवेल के दौरान फूड कोर्ट में पहुंचे। लेकिन जब उन्होंने वहां पर खाने-पीने की चीजों के भाव सुने तो हक्के-बक्के रह गए। बताया जाता है कि रणवीर खाने की कोई चीज लिए बिना उल्टे पैर लौट गए!! जब सितारे की ये हैसियत तो आम आदमी की क्या बात करें?

विज्ञापन
विज्ञापन

ठुकरा दिया नर्गिस ने

shakti kapoor play new type role

खबर है कि नर्गिस फाखरी ने यशराज फिल्म्स की ‘बैंक चोर’ में काम करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। उन्होंने डेट्स की समस्या बताते हुए फिल्म से इंकार किया। इस फिल्म के हीरो कॉमेडी शो वाले कपिल शर्मा हैं। सवाल यह है कि क्या नर्गिस ने कपिल को अपने लायक हीरो नहीं माना? जानकार कहते हैं कि ऐसा नहीं है। असल में इस इंकार का कनेक्शन हाल में नर्गिस और चोपड़ा-चिराग उदय के बीच हुए ब्रेकअप से है। आगे आप खुद समझदार हैं...।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed