{"_id":"218e75ea-d4d7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"shahrukh-will-become-father-third-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरी के बिना शाहरुख बनेंगे बाप ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गौरी के बिना शाहरुख बनेंगे बाप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 14 Jun 2013 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान के घर एक खुशखबरी आने वाली है। शाहरुख खान तीसरी बार बाप बनने वाले हैं। हालांकि उनका यह तीसरा बच्चा सरोगेसी (किराए की कोख) की मदद से हो रहा है।
विज्ञापन
दो बच्चों के पिता शाहरुख खान अब तीसरी बार बाप बनने वाले हैं। मिड डे अखबार में छपी खबरों के मुताबिक शाहरुख खान जुलाई तक बाप बन जाएंगे। अखबार में छपी खबरों में कहा गया है कि यह बच्चा गौरी खान से नहीं होगा।
विज्ञापन
अपने तीसरे बच्चे के लिए शाहरुख ने सरोगेसी तकनीक की मदद ली है। शाहरुख का यह तीसरा बच्चा लड़का है। इसके पहले शाहरुख और गौरी के एक बेटा और बेटी थी।
तीसरे बच्चे के आ जाने के बाद सुहाना और आर्यन खान को एक छोटा भाई और मिल जाएगा। यह बच्चा जुलाई तक जन्म ले लेगा।
सरोगेटिव चाइल्ड के लिए शाहरुख और गौरी ने उसी डॉक्टर की मदद ली है जिसकी सेवाएं आमिर खान और किरण राव ले चुके हैं।
आमिर और किरण राव सरोगेसी सिस्टम से ही इसी साल बाप और मां बने हैं। बच्चे के साथ पूरा वक्त देने के लिए शाहरुख खान इन दिनों फ्री भी हैं। उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस 8 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसके पहले वह किसी फिल्म की शूटिंग भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन