फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh wants relax with books

इन दिनों 'शांति' की तलाश में हैं शाहरुख

Sat, 07 Jun 2014 08:10 AM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 08:10 AM IST
विज्ञापन
shahrukh wants relax with books

शाहरुख खान, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की शानदार जीत के बाद अब थोड़ा आराम चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने एक तरीका निकला है और आजकल उसी पर काम कर रहें है।

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने जो तरीका निकाला है, वह है गौतम बुद्ध पर लिखी किताबों को पढ़ने का। शाहरुख ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा कि गौतम बुद्ध पर लिखी गई किताबों का पूरा सेट मंगवाया है। इनको पढ़ने के लिए उत्साहित हूं और इससे मन को भी शांति मिलेगी।
विज्ञापन


बिताना चाहते हैं आराम से कुछ दिन

shahrukh wants relax with books

​कुछ समय से अब तक ​शाहरुख ​लगातार व्यस्त रहें हैं। जहाँ हाल ही में वह आईपीएल के सातवें संस्करण ​से निपटे हैं, वहीं इस से पहले वह फरहा खान की फिल्म ​'​हैप्पी न्यू ईयर​' की शूटिंग ​में व्यस्त थे, और इसे पूरा करने के बाद ही वह मैचों में जुट गए थे।

​कोलकाता के ईडन गार्डेन में मंगलवार को शाहरुख और जूही चावला का भव्य स्वागत किया गया। बॉलीवुड बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख की खुशियों की सच में कोई सीमा नहीं रही।​

शूटिंग से भी दूर

shahrukh wants relax with books

शांति की तलाश में शाहरुख इन दिनों इतना ज्यादा हैं कि उन्होंने अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग रद्द कर दी हैं। वह बस खुद के साथ परिवार को कुछ समय देना चाहते हैं। देखते हैं शाहरुख कब तक इन सब बातों से दूर रह पाते हैं।

​शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा कि इतना ज्यादा प्यार पाकर मैं भावविभोर हो गया हूं। लगता है कि लोगों के चेहरे पर इस मुस्कान के लिए मैं अपना सब कुछ न्यौछावर कर दूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed