फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh sign a new film

किंग खान अब खुद बनेंगे फैन

Tue, 17 Dec 2013 04:49 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Tue, 17 Dec 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
shahrukh sign a new film
शाहरुख खान अब खुद फैन बनने वाले हैं। मामला बड़ा दिलचस्प है। अब शाहरुख बदल गए हैं।
विज्ञापन


शाहरुख खान ने एक नई रणनीति के तहत नए निर्देशकों के साथ काम करने का फैसला किया है। नए निर्देशक यानी नई सोच के साथ नई कहानी।

पुख्ता खबर है कि वे बैंड बाजा बारात और शुद्ध देसी रोमांस जैसी फिल्मों के निर्देशक मनीष शर्मा के साथ फिल्म फैन में काम करने जा रहे हैं। किंग खान की इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं आदित्य चोपड़ा।

यशराज बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को हबीब फैसल ने लिखा है। इसकी शूटिंग नए साल के मध्य में शुरू हो जाएगी। इस फिल्म के बारे में शाहरुख का कहना है कि इसकी स्क्रिप्ट काफी अलग है। इस फिल्म में वे एक फैन के रूप में दिखाई देंगे।
विज्ञापन


निजी जीवन में किंग खान के करोड़ों फैन हैं, लेकिन इस किरदार में वे किसके फैन बनेंगे? इस सवाल का शाहरुख गोलमोल जवाब देते हैं। वे सिर्फ इतना कहते हैं कि किसी फैन का किरदार निभाना उनके लिए बड़ा दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed