फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh & salman fans won't watch ranbir's besharam?

रणबीर को भारी न पड़ जाएं ये गुस्ताखियां

Fri, 16 Aug 2013 12:39 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Fri, 16 Aug 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
shahrukh & salman fans won't watch ranbir's besharam?

रणबीर कपूर इन दिनों यूं तो तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। उनके नजदीकी भी दावा कर रहे हैं कि आने वाले वक्त में वे शिखर पर होंगे। लेकिन ऐसा लगता है कि सफलता रणबीर के सिर पर सवार होने लगी है।

विज्ञापन


नतीजा यह कि वे पुरस्कार समारोहों में अपने सहयोगी कलाकारों का मजाक उड़ाते-उड़ाते अपनी फिल्मों तक में गुस्ताखियों पर उतर आए हैं। हाल में उनकी आगामी फिल्म बेशरमका प्रोमो रिजील हुआ। जिसमें वे शाहरुख और सलमान खान की हंसी उड़ाते दिखे हैं। इन दोनों सितारों की प्रतिक्रिया तो अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इनके प्रशंकस जरूर आहत हैं।
विज्ञापन


खबर है कि शाहरुख और सलमान के फैन क्लबों ने रणबीर का बायकॉट करने का फैसला किया है। खास तौर पर बेशरम के खिलाफ अभियान छेड़ने की तैयारी है। सोशल मीडिया में बीते दो हफ्तों में रणबीर की फिल्म के ट्रेलर को करीब 7000 डिसलाइक (नापसंद) मिल चुके हैं। यह खतरे की घंटी है। शाहरुख और सलमान के फैन्स के नाराज होने की वजह भी वाजिब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में बेशरम के प्रोमो में रणबीर को सरसों के पीले खेतों में पेशाब करते दिखाया गया है और वे शाहरुख की अब तक की सबसे लोकप्रिय फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गीत गा रहे हैं "तुझे देखा तो ये जाना सनम"। साथ ही प्रोमो में रणबीर यह कहते नजर आ रहे हैं कि सिर्फ चुलबुल नाम रखने से कोई दबंग नहीं बन जाता।

मालूम हो कि दबंग में सलमान खान का नाम चुलबुल पांडे है। अब दोनों सितारों के प्रशंसकों को रणबीर की ये हरकत पच नहीं रही। फिर यह तो सिर्फ प्रोमो है, फिल्म में पता नहीं कितनी बेशर्मी हो? फिल्म में लड़कियों को लेकर भी कुछ भद्दे संवादों की चर्चा है।

सब यह तो जानते हैं कि रणबीर और सलमान के बीच पुराने पंगे हैं, लेकिन उन्होंने शाहरुख का मजाक क्या सोच कर उड़ाया किसी को नहीं पता। हाल में ये जवानी है दीवानी के १०० करोड़ कमाने के साथ रणबीर की स्टार वेल्यू बढ़ी है, लेकिन अचानक उनके खिलाफ शाहरुख-सलमान के प्रशंसकों की मुहिम खड़ी होने लगी है।

जानकारों के अनुसार शाहरुख-सलमान के प्रशंसकों की संख्या देश में करोड़ों में है, ऐसे में रणबीर को च्बेशर्मीज् भारी पड़ सकती है। उनकी फिल्म के खिलाफ प्रचार उनके कैरियर को नुकसान पहुंचा सकता है।


वैसे रणबीर तो इस मुद्दे पर चुप है, मगर बेशरम के निर्देशक अभिनव कश्यप सफाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म में ऋषि कपूर पुलिसवाले बने हैं और उनका नाम चुलबुल है। रणबीर अपने डायलॉग में उनका मजाक उड़ाते हैं, सलमान खान का नहीं। जहां तक सरसों के खेत में पेशाब करने का दृश्य है, तो उस गाने के अधिकार कश्यप ने खरीदे हैं। इसीलिए वह फिल्म में डाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed