{"_id":"a431a0fe-3080-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"shahrukh-make-a-film-with-abbas-mustan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बाजीगर' जैसी भूमिका में दिख सकते हैं शाहरुख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाजीगर' जैसी भूमिका में दिख सकते हैं शाहरुख
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:03 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म बनाने वाली अब्बास-मस्तान की जानी पहचानी जोड़ी जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म शुरू कर सकती है। शाहरुख ने अब्बास-मस्तान के निर्देशन में लगभग 19 साल पहले 1993 में 'बाजीगर' फिल्म की थी। इसके बाद से शाहरुख अब्बास-मस्तान की किसी फिल्म में नजर नहीं आए थे। यह इंतजार अब जल्द ही पूरा हो सकता है।
अब्बास-मस्तान ने कहा है कि वह शाहरुख को ध्यान में रखकर एक फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं। जैसे ही यह पटकथा अपने अंतिम स्वरूप में आएगी वह इसका खुलासा करेंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हम किंग खान के साथ काम करने के लिए बेताब हैं। बाजीगर के बाद हमारी जोड़ी नहीं बन पाई है।
सब कुछ ठीक रहेगा तो जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म शुरू हो जाएगी। अब्बास-मस्तान इन दिनों अगले साल आने वाली अपनी फिल्म 'रेस-2' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अमीषा पटेल और दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।