फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan watches Priyanka Chopra's 'mary kom'

तो प्रियंका को अब भी चाहते हैं शाहरुख?

Tue, 15 Jul 2014 11:42 AM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan watches Priyanka Chopra's 'mary kom'

बीते कुछ वर्षों में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा का दोस्ती और नजदीकियों की चर्चाएं फिल्मी गलियारों में होती रही हैं। लेकिन दोनों ही इस बात को छुपाते रहे हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने कभी मीडिया में बात नहीं की। परंतु खबर है कि प्रियंका की आने वाली फिल्म ‘मैरी कॉम’ को शाहरुख ने अंतिम रूप लेने के बाद सबसे पहले देखा है। उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली को कुछ दृश्यों पर सुझाव भी दिए हैं। ‘मैरी कॉम’ प्रियंका की महत्वाकांक्षी फिल्म है।

विज्ञापन


शाहरुख की इच्छा थी ये

Shahrukh Khan watches Priyanka Chopra's 'mary kom'

सूत्रों को मुताबिक शाहरुख लंबे समय से यह फिल्म देखना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें वक्त नहीं मिल रहा था। वह अपनी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग में व्यस्त थे। अब पिछले हफ्ते उन्हें कुछ टाइम मिला और उन्होंने भंसाली के दफ्तर में जाकर यह फिल्म देखी। इस स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद शाहरुख और भंसाली के बीच दो घंटे तक गुफ्तगू हुई। शाहरुख ने फिल्म देखकर इसे और बेहतर बनाने के लिए भंसाली को कुछ सुझाव दिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के ‌लिए निकाल लिया समय

Shahrukh Khan watches Priyanka Chopra's 'mary kom'

भंसाली के नजदीकी सूत्रों ने इस खबर को खारिज किया है कि शाहरुख ने यह फिल्म देखी है। उनका कहना है कि भंसाली इस समय बहुत बिजी चल रहे हैं और अपनी आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग की तैयारियां कर रहे हैं। परंतु फिल्मी गलियारों में यह गूंज बरकरार है कि शाहरुख भले ही अपने कैरियर में बिजी हों, मगर प्रियंका के कैरियर को अच्छा आकार देने की उनकी जो कोशिशें ‘डॉन’ के दिनों से चल रही थीं, वह अभी तक जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed