Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, जून में नहीं अब इस महीने में दस्तक देगी फिल्म!
शाहरुख की फिल्म 'जवान ' की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। इस मामले में 'किंग खान' का कुछ और ही कहना है उन्हें लगता है कि 'जवान' जैसी बड़ी बजट की फिल्म का काम खत्म होने में ज्यादा वक्त लग जाता है।
विस्तार
बॉलीवुड के 'किंग खान' इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ लोगों के सिर से 'पठान' का भूत उतरा नहीं है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। तो वहीं, दूसरी तरफ शाहरुख के फैंस 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बादशाह ने चार साल बाद 'पठान' से पर्दे पर कमबैक किया है। 'रोमांस किंग' का इस फिल्म में एक्शन अंदाज देख लोग उनके मुरीद हो गए हैं। वहीं, अब शाहरुख के फैंस 'जवान 'से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं, लेकिन खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।
रिलीज डेट को लेकर शाहरुख का तर्क
जी हां, शाहरुख खान का कहना है कि फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दिया जाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग जारी है और मेकर्स जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग खत्म करना चाहते है, लेकिन इस मामले में 'किंग खान' का कुछ और ही कहना है उन्हें लगता है कि 'जवान' जैसी बड़ी बजट की फिल्म का काम खत्म होने में ज्यादा वक्त लग जाता है। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर एटली का कहना है कि वह फिल्म के फाइनल एडिट जल्द से जल्द पूरा कर देंगे।
यह भी पढ़ें- Kajol: चलती कार में चैन की नींद का मजा लेती नजर आईं काजोल, वायरल हुआ वीडियो, फैंस बोले- स्लीपिंग ब्यूटी
कब रिलीज होगी फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अगर 'जवान' जून में रिलीज नहीं हुई तो फिर इसे अक्टूबर में रिलीज किया जाएगा। शाहरुख और एटली एक-दो हफ्तों बाद फिल्म के एडिट को देखने के बाद फिल्म के रिलीज डेट को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। बता दें, इस फिल्म में किंग खान के अलावा एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- ASK Bholaa: 'सभी फिल्में तब्बू के साथ कर रहे हो, कुछ खास बात'? यूजर के सवाल पर अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब