फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ajay devgn talks about shah rukh khan pathaan tabu launching son yug and his fitness in ASK Bholaa session

ASK Bholaa: 'सभी फिल्में तब्बू के साथ कर रहे हो, कुछ खास बात'? यूजर के सवाल पर अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब

Tue, 14 Mar 2023 07:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 14 Mar 2023 07:36 PM IST
सार

फिल्म 'भोला' के प्रमोशन के बीच अजय देवगन ने ट्विटर पर फैंस के साथ एक 'आस्क सेशन' शुरू किया, जहां वह फैंस के पूछे गए कई सवालों के मजेदार जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन
ajay devgn talks about shah rukh khan pathaan tabu launching son yug and his fitness in ASK Bholaa session
अजय देवगन - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल, वह अपनी आने वाली फिल्म 'भोला' का प्रमोशन कर रहे हैं। 'भोला' से जुड़ी जानकारी वह लगातार फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। अब इस बीच अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक आस्क सेशन शुरू किया, जहां वह फैंस के पूछे गए कई सवालों के मजेदार जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन

ajay devgn talks about shah rukh khan pathaan tabu launching son yug and his fitness in ASK Bholaa session
अजय देवगन-तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

इस सेशन के दौरान एक यूजर ने पूछा, 'आप इस उम्र में इतने फिट कैसे रहते हैं?' इस पर अजय ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं खाना और दिमाग सही मात्रा में खाता हूं।' वहीं एक यूजर ने पूछा, 'सब फिल्में तब्बू के साथ कर रहे हो। इसकी कोई खास वजह?' इस पर अभिनेता ने जवाब दिया, 'डेट्स मिल गए उनके।' एक यूजर ने पूछा कि सर आप फ्री टाइम में क्या करते हो तो अजय ने कहा जब फ्री रहूंगा तब बताता हूं।
 


 

Kajol: चलती कार में चैन की नींद का मजा लेती नजर आईं काजोल, वायरल हुआ वीडियो, फैंस बोले- स्लीपिंग ब्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

ajay devgn talks about shah rukh khan pathaan tabu launching son yug and his fitness in ASK Bholaa session
अजय देवगन - फोटो : social media

एक यूजर ने अजय से शाहरुख खान से जुड़ा भी सवाल पूछ लिया। यूजर ने कहा, 'शाहरुख खान सर के लिए एक शब्द कहिए।' इस पर अजय ने जवाब दिया, 'पठान के लिए सिर्फ प्यार।' इस दौरान अजय ने यह भी बताया कि फिल्म 'भोला' का अगला गाना रिलीज कब होगा। एक यूजर ने कहा कि 'भोला' फिल्म से 'नजर लग जाएगी' गाना बहुत पसंद आया। अब मैं अगले का इंतजार कर रही हूं। यह कब रिलीज होने वाला है? इस पर अजय ने जवाब दिया कि कल। एक यूजर ने अजय से पूछा कि वह अपने बेटे युग को कब लांच कर रहे हैं? इस पर मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए अजय ने कहा लॉन्च का तो पता नहीं, अभी वह सही टाइम पर लंच कर लें, वही बड़ी बात है।
 


 

Alia Bhatt: 'तू झूठी मैं मक्कार' की सफलता से खुश हैं आलिया भट्ट, खास अंदाज में दी रणबीर और श्रद्धा को बधाई

विज्ञापन

ajay devgn talks about shah rukh khan pathaan tabu launching son yug and his fitness in ASK Bholaa session
अजय देवगन फिल्म 'भोला' - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़ा हुआ है। वह बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद फैंस और उत्साहित हो गए हैं। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 'दृश्यम' के बाद दर्शकों को फिर एक बार 'भोला' में अजय और तब्बू की दमदार जोड़ी देखने को मिलेगी।

Bollywood: फिल्में फ्लॉप होने पर इन कलाकारों ने एक्टिंग को कह दिया अलविदा, आज बिजनेस से कमा रहे हैं करोड़ों

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed