{"_id":"eec9e2fe6a190666279ccfa1de1ed778","slug":"shahrukh-khan-s-advice-to-sondon-t-break-a-girl-s-heart","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की बेटे को सलाह, किसी लड़की का दिल मत तोड़ना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की बेटे को सलाह, किसी लड़की का दिल मत तोड़ना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख यह बात कई बार कह चुके हैं कि उनके और उनके बेटे आर्यन के बीच के संबंध दोस्ताना हैं। वह दोस्त की हैसियत से आर्यन की समस्याओं को सुनते और मांगने पर अपनी राय देते हैं। इस बार उन्होंने लड़की के मसले पर आर्यन को सलाह दी है।
विज्ञापन
अपनी आने वाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रमोशन से जुड़े एक कार्यक्रम में शाहरुख खान ने कहा कि वह रोमांस के किंग इसलिए कहे जाते हैं क्योंकि वह पर्दे पर लड़कियों का ख्याल रखते हुए दिखते हैं।
विज्ञापन
लड़कियों को खुश रखना एक कला है। और इसे मैं अच्छे तरह से निभा रहा हूं। शाहरुख ने कहा कि वह अपने बेटे आर्यन को भी यही सलाह देते हैं कि कभी किसी लड़की का दिल मत तोडो, खासकर सुंदर लड़कियों का।
विज्ञापन
शाहरुख कुछ ऐसा ही डायलॉग फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में बोल चुके हैं। तब वह यह बात अपने छोटे भाई बने ऋतिक रोशन से कहते हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट करीना कपूर और शाहरुख के अपोजिट काजोल नायिका होती हैं।