{"_id":"95b5378f50239dabb673e4cabb344223","slug":"shahrukh-khan-reject-dialogue-of-happy-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान को पसंद नहीं आए डायलॉग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान को पसंद नहीं आए डायलॉग
अमर उजाला,मुंबई
Updated Fri, 24 Jan 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा शायद पहली बार हुआ है जब शाहरुख ने पहले से लिखे गए डायलॉग खारिज कर दिए हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान के बारे में सभी जानते हैं कि वह भले ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट न हों, लेकिन काम को पूरी लगन और ऊर्जा से करते हैं। यही कारण है कि वह अपनी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अपने दम पर खींचते हैं।
खबर है कि इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग के दौरान उन्हें कुछ डायलॉग पसंद नहीं आए। सूत्रों के अनुसार जब दुबई में फिल्म का पहला शेड्यूल शूट हो रहा था तो सेट पर एक सीन की शूटिंग के दौरान शाहरुख अड़ गए कि कुछ डायलॉग वे नहीं बोलेंगे क्योंकि उन्हें वे नापंसद थे।
विज्ञापन
जबकि डायरेक्टर फराह खान को उन संवादों पर कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन शाहरुख बोलें और बात न सुनी जाए, कैसे संभव था। तत्काल डायलॉग राइटर को बुलवाया गया।
सूत्रों की मानें तो शाहरुख को लग रहा था कि जो संवाद उन्हें दिए जा रहे हैं वे आपत्तिजनक हैं और उन पर विवाद पैदा हो सकता है। जबकि शाहरुख ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी साफ-सुथरी फिल्म देने के बाद पूरी तरह से फैमिली फिल्में देने के मूड में हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह ऐसी कोई बात पर्दे पर नहीं कहेंगे जिससे दर्शकों को ठेस पहुंचे या फिर उनकी भौंहें तन जाएं।सूत्रों का कहना है कि शाहरुख बिल्कुल सही थे। वैसे भी इस बात से कैसे इंकार किया जा सकता है कि वह खुद फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। उनका उद्देश्य लोगों को सिर्फ एंटरटेन करना है। कोई कंट्रोवर्सी पैदा करना नहीं।