{"_id":"436c45f22fffd091de38f1b5fd75dd50","slug":"shahrukh-khan-reaches-14-million-followers-on-twitter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां नरेंद्र मोदी से ज्यादा है शाहरुख खान का दबदबा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यहां नरेंद्र मोदी से ज्यादा है शाहरुख खान का दबदबा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Jul 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के ट्विटर पर 14 मिलियन फॉलोवर हो गए हैं। वो इस मामलें में प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी से आगे निकल गए हैं। नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर 13.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। शाहरुख के फॉलोवर्स की संख्या 14 मिलियन होते ही ट्विटर पर इसको लेकर कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने ट्वीट कर शाहरुख को इसके लिए बधाई भी दी।
विज्ञापन
शाहरुख के फॉलोवर्स की संख्या एक करोड़ चालीस लाख के होने के बाद हालांकि शाहरुख का कोई ट्वीट अभी नहीं आया है। हाल ही में अभिनेता ऋतिक रोशन के फॉलोवर्स भी एक करोड़ पार हुए थे।
विज्ञापन
हालांकि अमिताभ बच्चन इस मामले में शाहरुख से काफी आगे हैं उनके ट्विटर पर 15.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं। जबकि आमिर खान 13.5 मिलियन के साथ शाहरुख को छूने की कोशिश कर रहे हैं। बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान के ट्विटर पर 12.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
विज्ञापन