{"_id":"55d23379b09820325441b3b5918d3459","slug":"shahrukh-khan-playd-with-girl-in-teenage","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के साथ ही खेलते थे शाहरुख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लड़कियों के साथ ही खेलते थे शाहरुख
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 31 Aug 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान बचपन में लड़कियों के साथ खेलना पसंद करते थे। बॉलीवुड के इस किंग खान ने कहा है कि टीनेज में उन्होंने लड़कियों के साथ खेलना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
एक बेवसाइट के लांचिंग के अवसर पर शाहरुख ने ये खुलासा किया। शाहरुख ने बताया कि बचपन में उन्होंने खूब गिल्ली डंडा, चोर पुलिस और कंचे खेले हैं। खेल से उनको हमेशा प्यार रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब वह टीनेज हुए तब उन्होंने लड़कियों के साथ खेलना शुरू किया। किंग खान को मानना पड़ेगा जब इस उम्र में पहले लड़कियां लड़कों से बात तक करने में शर्माती थीं तो वही शाहरुख ने उनको अपने साथ खेलने के लिए भी राजी कर लिया।
विज्ञापन
शाहरुख ने दिल्ली की भी काफी तारीफ की और कहा हम दिल्ली वाले हैं भई। यहां मैं खूब रहा हूं और लाइफ को बहुत इंज्वाय किया।