फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh khan made entry in Indian sign language dictionary launched by Prime Minister Modi

शाहरुख खान: इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी में किंग खान का नाम हुआ शामिल, पीएम मोदी ने किया था लॉन्च

Fri, 24 Sep 2021 12:21 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 24 Sep 2021 12:21 AM IST
सार

  • इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी में शामिल हुई शाहरुख खान की एंट्री
  • पीएम मोदी ने हाल ही में लॉन्च की डिक्शनरी
  • साइन लैंग्वेज में ऐसे बताया जाएगा शाहरुख खान का नाम

विज्ञापन
Shahrukh khan made entry in Indian sign language dictionary launched by Prime Minister Modi
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भले ही काफी समय से फिल्मों से दूर हों लेकिन अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में शाहरुख खान ने इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनी में एंट्री ले ली है। गौरतलब है कि इसी महीने ये डिक्शनरी प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की थी। दरअसल हर साल 23 सितंबर को इंटरनेशनल साइन लैंग्वेज डे के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में दिव्यांगों की मदद के लिए पीएम मोदी ने सितंबर में इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी लॉन्च की थी। वहीं अब शाहरुख खान का नाम भी इसमें जुड़ गया है।

विज्ञापन


खबरो की मानें तो भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश में करीब 10 हजार शब्द हैं जिनमें एक शाहरुख खान है। अगर आप साइन लैंग्वेज में शाहरुख खान कहना चाहते हैं तो सीधे हाथ की ऊंगलियों को गन की तरह प्वाइंट करें और दिल पर दो बार टैप करें। इंडियन साइन लैंग्वेज और ट्रेनिंग सेंटर ने इसका एक विजुअल भी रिलीज किया है। ट्वीटर पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म को निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। ये फिल्म पर्दे पर बिल्कुल भी पसंद नहीं की गई थी। इसके बाद शाहरुख ने लंबे समय से ब्रेक लिया हुआ है। हालांकि अब शाहरुख जल्दी ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed