फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ShahRukh Khan KKR clarifies on ED attachment says no other dealings with the Rose Valley Group

KKR संचालकों ने ईडी की कार्रवाई पर दी सफाई, खाते सीज नही, सिर्फ रुपये निकालने पर रोक

Wed, 05 Feb 2020 10:17 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 05 Feb 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
ShahRukh Khan KKR clarifies on ED attachment says no other dealings with the Rose Valley Group
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइड राइडर्स (केकेआर) के खातों पर प्रवर्तन निदेशालय (एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट) की तरफ से रोक लगाए जाने पर कंपनी ने अपनी सफाई जारी की है। एक आधिकारिक बयान में कंपनी की तरफ से कहा गया है कि ईडी ने उसके खातों पर रोक नहीं लगाई है बल्कि एक निश्चित रकम को बंधक बनाया है।

विज्ञापन

ShahRukh Khan KKR clarifies on ED attachment says no other dealings with the Rose Valley Group
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

केकेआर को संचालित करने वाली कंपनी नाइट राइडर स्पोर्ट्स प्राइवेट लि. (केआरएसपीएल) के मुताबिक आईपीएल के 2012 और 2013 सीजन के दौरान रोज वैली होटल्स कंपनी उनके प्रायोजकों में शामिल रही है। इस दौरान रोज वैली ने केकेआर ने प्रायोजक की हैसियत से 11.87 करोड़ रुपये का भुगतान प्रायोजक राशि के रूप में किया। केकेआर का रोज वैली के माइक्रो फाइनेंस कारोबार समेत दूसरा कोई कारोबारी रिश्ता नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ShahRukh Khan KKR clarifies on ED attachment says no other dealings with the Rose Valley Group
शाहरुख खान और डेविड लेटरमैन - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की कंपनी केआरएसपीएल के मुताबिक पिछले साल जुलाई में कंपनी को ईडी की तरफ से एक जांच के सिलसिले में गवाह की हैसियत से बुलाया गया था। ये जांच रोज वैली के कारोबार से संबंधिच है। ईडी की इस मामले में जांच अब भी जारी है और केकेआर के संचालक इस जांच में पूरा सहयोग भी कर रहे हैं। जांच प्रक्रिया के दौरान पिछले साल अक्टूबर में ही ईडी ने रोजवैली से केआरएसपीएल को मिली संबंधित धनराशि को ही बंधक बनाया है। केकेआर के संचालकों को उम्मीद है कि ईडी इस मसले को जल्द सुलटा लेगा।

सलमान खान ने रद्द किया पाकिस्तानी आयोजक का शो! इवेंट के जरिए भारत के खिलाफ पैसा जुटाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed