फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan jawan jaffer sadiq confirms his role in srk film

Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' में हुई 'जेलर' के इस एक्टर की एंट्री, जानें कैसी होगी भूमिका

Thu, 17 Aug 2023 04:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 17 Aug 2023 04:28 PM IST
सार

खबर आ रही  है कि जाफर सादिक ने पुष्टि की कि वह एटली के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'जवान' में एक छोटी भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
shahrukh khan jawan jaffer sadiq confirms his role in srk film
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह दोहरी भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। अभिनेता की फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में कई सितारे नजर आने वाले हैं। हाल ही में यह खबर आ रही  है कि जाफर सादिक ने पुष्टि की कि वह एटली के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'जवान' में एक छोटी भूमिका निभा रहे हैं। जाफर सादिक ने फैंस को आश्वासन दिया है कि 'जवान' में उनकी भूमिका आश्चर्यजनक होगी। बता दें कि जाफर सादिक ने 'विक्रम' में एक गैंगस्टर के रूप में अपनी भूमिका से फैंस को प्रभावित किया, वह रजनीकांत की हालिया रिलीज 'जेलर' का भी हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


 जाफर सादिक ने कन्फर्म की भूमिका
'जवान' निर्देशक एटली की पहली हिंदी फिल्म है और इस फिल्म में निर्देशकों ने शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म के लिए साउथ के कई सितारों को शामिल किया है। इस फिल्म में नयनतारा, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि, विजय सेतुपति, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं और दक्षिण के रॉकस्टार बॉलीवुड में प्रवेश कर रहे हैं। जाफर सादिक की बात करें तो नेल्सन द्वारा निर्देशित 'जेलर' में वह रजनीकांत के गिरोह के सदस्यों में से एक की भूमिका निभा रहे हैं, और वह उनके साथ काम करके खुश हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Priyanka chopra: प्रियंका चोपड़ा ने 'सोना' से बनाई दूरी, दो साल बाद आखिर क्यों तोड़ी पार्टनरशिप
विज्ञापन
विज्ञापन


करियर की सबसे महंगी फिल्म
बता दें कि जवान को लेकर दावा किया जा रहा है कि 'जवान' अभिनेता के करियर की सबसे महंगी फिल्म है। मीडिया संस्थान के रिपोर्ट के मुताबिक, जवान को 300 करोड़ रुपये की लागत से बनाने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट की मानें तो टीम एक्शन सीन्स के लिए विशाल सेट बनाने में आगे बढ़ी और ग्रीनस्क्रीन प्रारूप को छोड़ दिया। एक्शन ब्लॉक्स को बड़े सेटअप में शूट किया गया है। टीम ने इसे और अधिक शानदार बनाने के लिए पठान में इस्तेमाल किए गए ग्रीनस्क्रीन प्रारूप के बजाय बड़े सेट लगाने के लिए आगे बढ़े। जवान को कुछ देरी और दोबारा शूटिंग का भी सामना करना पड़ा, जिससे लागत बढ़ गई, लेकिन यह सब फिल्म की सीन अपील को बढ़ाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed