{"_id":"77657bfe9d0bf59239397563deb7c8f8","slug":"shahrukh-khan-is-most-sexy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई नायिका नहीं, शाहरुख सबसे सेक्सी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोई नायिका नहीं, शाहरुख सबसे सेक्सी
अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 19 Dec 2013 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको यह जानकर हैरत होगी कि सेक्सी होने का रिकॉर्ड किसी अभिनेत्री नहीं एक हीरो के हाथ लगा है।
विज्ञापन
वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम ने शाहरुख खान को बॉलीवुड का सबसे सेक्सी स्टार घोषित किया है। किंग खान को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।
इस प्रतियोगिता के लिए 36,163 लोगों से राय ली गई थी, जिसमें से 50.35 प्रतिशत लोगों ने शाहरुख को सबसे सेक्सी स्टार करार दिया। शाहरुख के बाद जॉन अब्राहम को पसंद किया गया, लेकिन वे किंग खान का कोई मुकाबला नहीं कर पाए।
उन्हें सिर्फ 16.78 प्रतिशत लोगों ने सेक्सी माना। जॉन के बाद सलमान खान को पसंद किया गया। उन्हें 13.63 प्रतिशत लोगों ने मत दिया। सबसे सेक्सी स्टार की इस प्रतियोगिता में आश्चर्यजनक रूप से शाहिद कपूर को 9.61 वोट मिले।
विज्ञापन
उन्होंने ऋतिक रोशन को पछाड़ दिया। ऋतिक को मात्र 2.4 प्रतिशत लोगों ने सराहा।