फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan in new controversy

एक नई मुश्किल में पड़े शाहरुख खान

Sun, 20 Apr 2014 07:55 AM IST
Updated Sun, 20 Apr 2014 07:55 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan in new controversy

शाहरुख का शो 'टिकेट टू बॉलीवुड' अब क़ानूनी मुश्किल में पड़ गया है। शाहिल खान एंटरटेनमेंट के निर्माता साहिल खान का कहना है कि वह पहले ही इस शो को पंजीकृत करवा चुके है।

विज्ञापन


इस बारे में शाहरुख का कहना है, "मुझे इस शीर्षक के लिए 'वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स (डब्ल्यूआईएफपा) द्वारा संपर्क किया गया था। फिर मुझे 'इंडियन मोशन पिक्चर्स' द्वारा निर्देशित किया गया था। इसके बाद मैने 'टिकेट टू बॉलीवुड' बनाने का फैंसला किया, और इसके लिए ऑडिशन भी शुरू हो चुके है।"

विज्ञापन

नाम बदलने का आया प्रस्ताव

shahrukh khan in new controversy

​​वहीं इसके सह-निर्माता रोशन वंश पाठक का कहना है, "उन्होंने यह शीर्षक 9​ सितंबर 2013​ को पंजीकृत कराया था। ​साथ ही हमें ​(डब्ल्यूआईएफपा)​ द्वारा भी 25 मार्च 2014 को एक पर्ची दी गई थी।"

​लेकिन इसके बाद जल्दी ही खान ने एक एनडीटीवी के एक प्राइम शो का एक होर्डिंग देखा और तभी (आईएमपीपीए) को कॉल किया। इसके बाद फिल्म मेकर्स कंबाइन (एफएमसी) ने शो का नाम बदलने के लिए कह दिया।

शाहरुख का पक्ष भी आया

shahrukh khan in new controversy

शाहरुख आगे कहते है, "मैंने उन्हें बताया कि हम यह शीर्षक पहले ही सितंबर में पंजीकृत करा चुके है, और उन्हें यह पहले ही बताना चाहिए था। इसके बाद उन्होंने जवाब दिया कि इस मामले को मीटिंग में उठाया जाएगा और इसके बारे में आपको जानकारी दे दी जाएगी।

हालाँकि यह भी हुआ कि अब हमे (आईएमपीपीए को भी और एनडीटीवी को भी) एक क़ानूनी नोटिस भेज दिया गया है। आईएमपीपीए के अध्यक्ष कहते है कि हमें एनडीटीवी के निर्माताओं द्वारा शीर्षक नहीं दिया गया था। अगर वह इसे बदलने में असमर्थ होते है, तो हम उनके खिलाफ कार्यवाही करेंगे।"

वहीं एनडीटीवी के क़ानूनी सलाहकार का कहना है, "यह एक सोचा समझा कदम लगता है" हमने शो का शीर्षक ट्रेडमार्क की रजिस्ट्री के साथ पंजीकृत कराया था। इसके बाद हमने शो को एक महीने पहले ही छापना और एयर करना शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed