फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan hid his face by looking at the camera users reacted

सोशल मीडिया: शाहरुख खान ने कैमरा देख छिपाया चेहरा, यूजर्स ने कहा- खान साहब का घमंड देखो 

Mon, 27 Sep 2021 08:25 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 27 Sep 2021 08:25 PM IST
सार

वीडियो में शाहरुख ब्लैक हुडी पहने हुए दिख रहे हैं और वो कैमरों से अपना चेहरा छुपाते हुए दिख रहे हैं। शाहरुख बेटे आर्यन के साथ दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Shahrukh Khan hid his face by looking at the camera users reacted
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। अपने अभिनय की बदौलत शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनाई है। ये ही वजह है कि उनको इंडस्ट्री का किंग खान कहा जाता है। वो किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर फैंस की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।

विज्ञापन


इस वीडियो के कारण लोग शाहरुख खान को ट्रोल भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान दो प्रोजेक्ट्स के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की तैयारी में है। यह वीडियो पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में शाहरुख ब्लैक हुडी पहने हुए दिख रहे हैं और वो कैमरों से अपना चेहरा छुपाते हुए दिख रहे हैं। शाहरुख बेटे आर्यन के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहां मौजूद मीडिया और पैपराजी आर्यन से तस्वीरें खींचवाने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वो मना कर जेते हैं और सीधे चले जाते हैं। शाहरुख खान भी कैमरों को देखकर अपना चेहरा छिपा लेते हैं, जबकि उनसे फोटोज का निवेदन किया जाता है। शाहरुख के इस तरह से चेहरा छिपाने और पैपराजी की अनदेखी करने को लेकर आलोचना हो रही है और फैंस निराश हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

विज्ञापन
विज्ञापन


 

शाहरुख का यह व्यवहार उनके फैंस को रूड लग रहा है, जिसके कारण कई लोग उनपर अपना गुस्सा भी निकाल रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब शाहरुख खान इतना भाव खा रहे हैं, तो उनके पीछे मीडिया क्यों पड़ी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि खान साहब का घमंड तो देखो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed