सोशल मीडिया: शाहरुख खान ने कैमरा देख छिपाया चेहरा, यूजर्स ने कहा- खान साहब का घमंड देखो
वीडियो में शाहरुख ब्लैक हुडी पहने हुए दिख रहे हैं और वो कैमरों से अपना चेहरा छुपाते हुए दिख रहे हैं। शाहरुख बेटे आर्यन के साथ दिखाई दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। अपने अभिनय की बदौलत शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनाई है। ये ही वजह है कि उनको इंडस्ट्री का किंग खान कहा जाता है। वो किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर फैंस की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।
इस वीडियो के कारण लोग शाहरुख खान को ट्रोल भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान दो प्रोजेक्ट्स के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की तैयारी में है। यह वीडियो पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में शाहरुख ब्लैक हुडी पहने हुए दिख रहे हैं और वो कैमरों से अपना चेहरा छुपाते हुए दिख रहे हैं। शाहरुख बेटे आर्यन के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहां मौजूद मीडिया और पैपराजी आर्यन से तस्वीरें खींचवाने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वो मना कर जेते हैं और सीधे चले जाते हैं। शाहरुख खान भी कैमरों को देखकर अपना चेहरा छिपा लेते हैं, जबकि उनसे फोटोज का निवेदन किया जाता है। शाहरुख के इस तरह से चेहरा छिपाने और पैपराजी की अनदेखी करने को लेकर आलोचना हो रही है और फैंस निराश हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
शाहरुख का यह व्यवहार उनके फैंस को रूड लग रहा है, जिसके कारण कई लोग उनपर अपना गुस्सा भी निकाल रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब शाहरुख खान इतना भाव खा रहे हैं, तो उनके पीछे मीडिया क्यों पड़ी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि खान साहब का घमंड तो देखो।