{"_id":"7484b85752c2fae77b6f79599bae7ad2","slug":"shahrukh-khan-get-suddhi-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋतिक गए बाहर, शाहरुख आए अंदर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक गए बाहर, शाहरुख आए अंदर
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन की जिंदगी में एक आए एक तूफान का लाभ शाहरुख को सीधे तौर पर मिला है।
विज्ञापन
निर्माता-निर्देशक करन जौहर पिछले कुछ दिनों से टेंशन में थे कि उन्होंने फिल्म ‘शुद्धि’ की घोषणा तो कर दी, लेकिन एक-एक करके इसके दोनों सितारे बाहर हो गए। इस फिल्म को लेकर अभी तक मीडिया में कोई भी उत्साहजनक खबर नहीं आई है।
पहले तो करीना कपूर को उनकी बयानबाजी के कारण खुद करन ने बाहर का दरवाजा दिखा दिया, इसके बाद ऋतिक रोशन अपनी खराब तबीयत का हवाला देकर फिल्म से अलग हो गए। वहीं करन ने घोषणा कर रखी है कि उनकी ‘शुद्धि’ 2015 की दीवाली पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
करीना के फिल्म से विदा होने के बाद खबर थी कि करन ने दीपिका पादुकोण को उनकी जगह साइन किया है, लेकिन हीरो के लिए दो नाम सामने आ रहे थे। रणबीर कपूर और रणवीर सिंह। दोनों ही दीपिका के साथ हिट फिल्में दे चुके हैं।
विज्ञापन
अब सूत्र खबर लाए हैं कि करन ने इन दिनों सितारों को छोड़ कर अपने दोस्त शाहरुख खान से हाथ मिलाया है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच तनाव की खबरें भी आ रही थी।
करन के ‘कॉफी शो’ में हमेशा आने वाले शाहरुख इस सीजन में नजर नहीं आए और लोगों ने उनके संबंध बिगड़ने की अटकलें लगानी शुरू कर दी। लेकिन करन ने इस बातों को दरकिनार करते हुए शाहरुख को अपनी फिल्म में ले लिया है। वैसे अभी यह तय नहीं हो सका है कि शाहरुख इस फिल्म की शूटिंग कब करेंगे क्योंकि वह अगले एक साल तक जबर्दस्त व्यस्त हैं।
शाहरुख इन दिनों अपनी होमप्रोडक्शन फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबरों पर भरोसा करें तो इस फिल्म के बाद वह यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही निर्देशक मनीष शर्मा की फिल्म ‘फैन’ में काम करेंगे। इस फिल्म के बाद बारी आएगी निर्देशक राहुल ढोलकिया की फिल्म ‘रईस’ की।
जबकि यह फिल्म पूरी करके शाहरुख ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ ‘पंजाब एक्सप्रेस’ बनाने वाले हैं। ऐसे में जबकि शाहरुख की डेट्स की डायरी पूरी तरह से भरी हुई है, वह कैसे करन की फिल्म के लिए वक्त निकालेंगे, यह हर कोई देखना चाहता है।