फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neelam Kothari affair with Govinda is wrong Neelam Kothari said rumors were spread many times

Neelam Kothari: गोविंदा के साथ अफेयर की बात गलत? नीलम कोठारी ने रिश्ते को लेकर सामने रखा अपना पक्ष

Sat, 23 Nov 2024 10:13 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 23 Nov 2024 10:13 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री नीलम कोठारी के अफेयर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। अभिनेत्री नीलम कोठारी ने अब इस मामले पर अपना पक्ष रखा है। आइए आपको बताते हैं क्या बोलीं नीलम कोठारी।

विज्ञापन
Neelam Kothari affair with Govinda is wrong Neelam Kothari said rumors were spread many times
नीलम कोठारी, गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @neelamkotharisoni

विस्तार

फेबुलेस लाइफ वर्सेज बॉलीवुड वाइफ शो में दिख रहीं नीलम कोठारी ने अपने शो में गोविंदा को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। नीलम ने कहा कि कभी भी गोविंदा के साथ उनका अफेयर नहीं रहा है। उनके और गोविंदा के नाम को लेकर अक्सर चर्चा होती है। इस बात को लेकर अब नीलम ने बातें साफ कर दी हैं।
विज्ञापन

Neelam Kothari affair with Govinda is wrong Neelam Kothari said rumors were spread many times
नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम
गोविंदा के साथ अफेयर को लेकर बोलीं
नीलम कोठारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने और गोविंदा के अफेयर को लेकर बात ही है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ कभी था ही नहीं...लोग जो सोचते हैं वही लिख देते हैं। उन दिनों अभिनेता प्रेस से डरते थे। ये जीवन का हिस्सा रहा है। उनके और गोविंदा के रिश्ते को लेकर कई बार अफवाह उड़ी। जब गोविंदा ने एक शो के दौरान कहा कि वे नीलम कोठारी से शादी करना चाहेंगे।

Bigg Boss 18: क्या टूट जाएगी ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती? बिग बॉस में बदलने लगे समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

Neelam Kothari affair with Govinda is wrong Neelam Kothari said rumors were spread many times
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा ने कही थी नीलम को लेकर ऐसी बात
गोविंदा ने 1990 में दिए एक इंटरव्यू में नीलम कोठारी की तारीफ की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता के साथ उन्हें बदलने की भी बात की थी। साथ ही गोविंदा ने कहा कि सुनीता को नीलम कोठारी की तरह बनना चाहिए। गोविंदा ने ये तक कह दिया था, कि वे सुनीता को छोड़कर नीलम से शादी करने जा रहे हैं और इसमें उन्हें कुछ भी गलत नहीं लगता है।

IFFI: इफ्फी में दिखी सुभाष घई की 'गांधी एक विचार', 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री को लेकर निर्देशक ने रखी अपनी बात

विज्ञापन

इन फिल्मों में साथ नजर आए नीलम और गोविंदा
बात करें वर्कफ्रंट की तो नीलम और गोविंदा ने साथ में फिल्में की हैं। इसमें घर में राम गली में श्याम, बिल्लो बादशाह, सिंदूर, खुदगर्ज जैसी कई फिल्में शामिल हैं। नीलम इन समय फेबुलेस लाइफ वर्सेज बॉलीवुड वाइफ में काम कर रही हैं। वहीं, गोविंदा घर पर हैं, उनके पैर में गोली लगने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed