फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ShahRukh Khan Find Similarities Between Him And Mufasa Character Dubbed Voice In Film Mufasa The Lion King

Shah Rukh Khan: क्यों शाहरुख खान को लगती है मुफासा की कहानी अपनी सी?, बोले-‘मैं भी अनाथ हो गया था’

Mon, 09 Dec 2024 05:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 09 Dec 2024 05:00 PM IST
सार

शाहरुख खान ने हॉलीवुड फिल्म मुफासा: द लायन किंग' के मुख्य किरदार मुफासा को अपनी आवाज दी है। साथ ही उन्होंने मुफासा और अपनी जिंदगी की कहानी को एक जैसा भी बताया है। 

विज्ञापन
ShahRukh Khan Find Similarities Between Him And Mufasa Character Dubbed Voice In Film Mufasa The Lion King
मुफासा- द लायन किंग, शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म मुफासा: द लायन किंग' 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मुफासा के किरदार में बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की आवाज सुनने को मिलेगी। फिल्म रिलीज से पहले ‘मुफासा: द लायन किंग’ के मेकर्स ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें शाहरूख खान अपने और मुफासा के किरदार के बीच में काफी चीजें एक जैसी बताते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन

किंग खान बोले एक जैसी है हमारी कहानी 
वीडियो में शाहरुख खान कहते हैं, ‘हां, मेरी और मुफासा की कहानी एक सी है। जैसे मैंने अपने माता-पिता को कम उम्र में ही खो दिया, मैं अनाथ हो गया, वैसे ही मुफासा के साथ भी है, वह भी एक अनाथ है। साथ ही मुफासा कैसे एक बाहरी शेर से जंगल का राजा बनता है? वैसा ही कुछ मेरे साथ है, मैं भी बॉलीवुड में आउटसाइडर हूं। साथ ही मैं भी एक राजा (किंग) हूं।’ शाहरुख खान को बॉलीवुड में किंग खान के नाम से ही जाना जाता है।

Shah Rukh Khan: 'जब मैं छोटा था, मेरे बाल मुफासा जैसे थे', शाहरुख खान ने किया दिलचस्प खुलासा 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म को बताया बहुत दिलचस्प 
शाहरुख खान ने फिल्म मुफासा की कहानी के बारे में भी काफी कुछ बताया। वह कहते हैं, ‘यह दोस्ती, वफादारी और बलिदान की कहानी है। जब मैं फिल्म डब रहा था तो मेरे अंदर कई सारी फीलिंग्स आ रही थीं। मैंने सोचा कि यह कितना अच्छा किरदार है, कितना अच्छा शेर है।’ हॉलीवुड फिल्म मुफासा: द लायन किंग' की कहानी एक अनाथ शेर मुफासा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी दोस्ती युवा शेर राजकुमार ताका से होती है और ताका का परिवार उसे गोद ले लेता है। यह जोड़ी भाइयों की तरह रहने लगती है। आगे फिल्म में ऐसा मोड़ आता है कि दोनों के रिश्ते बदल जाते हैं और कहानी दिलचस्प बन जाती है।

विज्ञापन

शाहरुख के दोनों बेटों ने दी अपनी आवाज 
'मुफासा: द लायन किंग' के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान ने तो मुफासा के किरदार को अपनी आवाज दी है। वहीं उनके बेटे आर्यन ने सिम्बा के किरदार को अपनी आवाज में डब किया है। वहीं शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम खान भी इस फिल्म का हिस्सा बने हैं, उन्होंने बेबी मुफासा की आवाज को डब किया है। शाहरुख और बेटे आर्यन, अबराम ने फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' के हिंदी वर्जन को डब करते हुए खूब एंज्वॉय किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed