फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan Deepika Padukone Pathaan Besharam Rang Desi Version Goes Viral on Social Media

Besharam Rang: 'बेशर्म रंग' का देसी वर्जन आया सामने, वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

Fri, 16 Dec 2022 11:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 16 Dec 2022 11:49 PM IST
सार

बेशर्म रंग का एक देसी वर्जन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने को कई लड़कों ने मिलकर रिक्रिएट किया है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Deepika Padukone Pathaan Besharam Rang Desi Version Goes Viral on Social Media
पठान का गाना 'बेशर्म रंग' - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड के किंग कहलाने वाले शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि हाल ही में रिलीज हुए इसके गाने 'बेशर्म रंग' पर अब विवाद शुरू हो गया है। गाने में दीपिका के पहने कपड़ों पर कई हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी घमासान देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर इसका विरोध हो रहा है। वहीं दूसरी ओर फैंस समेत इंडस्ट्री के कई लोग इस फिल्म के समर्थन में आ गए हैं। 

विज्ञापन

Govinda Naam Mera Review: विक्की कौशल को पड़े ‘लेले’ के देने, शशांक खेतान ने बनाई साल की सबसे खराब फिल्म

विज्ञापन

इस बीच फिल्म के गाने का एक देसी वर्जन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने को कई लड़कों ने मिलकर रिक्रिएट किया है। देसी स्टाइल में फिल्माए इस वर्जन में दीपिका से लेकर शाहरुख खान के हर अंदाज को बहुत ही बारीकी से कॉपी किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का दीपिका पादुकोण बनकर उनकी तरह गाने के स्टेप्स कर रहा है। वहीं, कुछ अन्य लड़के ब्रैकग्राउंड में डांस कर रहे हैं। 
Kuttey: फिल्म 'कुत्ते' का जबरदस्त मोशन पोस्टर रिलीज, हर किरदार के दिखे अलग रंग

वीडियो वायरल होने के बाद इस पर अब लोगों के कमेंट भी आने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आशा करता हूं कि इससे कोई आहत नहीं होगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यही ओरिजनल है... पठान की टीम ने इसे कॉपी किया है। कुछ तो छोड़ दो यार...।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस वीडियो पर लॉफिंग इमोजी शेयर कर रहे हैं। 
Salman Khan: अक्षय कुमार को रोते हुए देख सलमान खान भी हुए भावुक, साझा किया दिल छू लेने वाला नोट

विज्ञापन

बता दें कि 12 दिसंबर को रिलीज हुआ यह गाना अभी भी यूट्यूब के ट्रेंडिंग पर है। अब तक 'बेशर्म रंग' पर 5.9 करोड़ व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को शिल्पा राव ने गाया है। वहीं, इसे विशाल-शेखर की जोड़ी ने संगीत से सजाया है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।
Filmy Wrap: रकुल प्रीत को ED का समन और बिकिनी विवाद में दीपिका के खिलाफ शिकायत, पढ़ें मनोरंजन जगत की दस खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed