फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan declaired singham2 will break chennai express's records

शाहरुख का ऐसा ऐलान! आमिर, सलमान सावधान!

Tue, 27 Aug 2013 12:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Aug 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan declaired singham2 will break chennai express's records

शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' की रफ्तार ने शाहरुख्ा को सातवें आसमान पर पंहुचा दिया है। अब तो उनके दिल में आमिर या सलमान का भी कोई खौफ नहीं रह गया है। तभी तो वह ऐसा ऐलान कर रहे हैं।

विज्ञापन


शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' की रफ्तार ने शाहरुख्ा को सातवें आसमान पर पंहुचा दिया है। अब तो वह अंतर्यामी भी हो गए हैं और ऐलान कर रहे हैं कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड कौन सी फिल्म तोड़ेगी।
विज्ञापन


जी हां शाहरुख्ा का कहना है कि रोहित शेट्टी की 'सिंघम 2' 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड तोड़ेगी। उनके इस दावे ने इशारों-इशारों में यह भी साफ कर दिया है कि वह आमिर या सलमान की फिल्मों को 'चेन्नई एक्सप्रेस' के रिकार्डब्रेकर के तौर पर दावेदार नहीं मान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि अगर ऐसा होता तो वह 'धूम3' 'या दबंग 3' का नाम भी ले सकते थे। क्योंकि सबसे पहले तो अभी 'धूम 3' आने वाली है जिसमें आमिर के काफी चर्चे हैं।

सलमान के भाई सोहेल के उस दावे का भी उन्होंने इशारे में जवाब दे दिया है जिसमें सोहेल ने कहा था कि 'किक', 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड तोड़ देगी। वैसे बॉक्स ऑफिस पर तो अब तक इन तीनों खानों का ही जलवा रहा है ऐसे में 'सिंघम2' को लेकर शाहरुख का दावा कितना सच साबित होगा ये तो वक्त ही बता पाएगा।


वैसे रोहित से अब शाहरुख के संबंध बहुत मजबूत हो गए हैं ऐसे में कहीं 'सिंघम 2' को प्रॉड्यूस करके शाहरुख खुद इस फिल्म का हिस्सा न बन जाएं। तो कहीं ये ऐलान उन्होंने अपने को ध्यान में रखकर तो नहीं किया?

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed