फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan daughter suhana spotted at airport some boys followed her watch video

Suhana Khan: शाहरुख की बेटी सुहाना को एयरपोर्ट पर देख लड़कियों की तरह शरमाए लड़के, वीडियो देख लोग हुए हैरान

Wed, 16 Nov 2022 05:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 16 Nov 2022 05:14 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर सुहाना खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहाना एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिख रही हैं। इस दौरान उनके पीछे काफी सारे लड़के हैं।

विज्ञापन
shahrukh khan daughter suhana spotted at airport some boys followed her watch video
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान एक पॉपुलर स्टार किड हैं, जो अब बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सुहाना की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। हाल ही में, सुहाना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां पर सुहाना हमेशा की तरह अपने कुल अंदाज में दिखीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। लेकिन इस वीडियो में सुहाना का पीछा कर रहे कुछ लड़कों ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है।

विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर सुहाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहाना एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुहाना खान बैगी डेनिम के साथ ग्रे हुडी में मास्क लगाए हुए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुहाना अपने मजे में आगे की ओर बढ़ रही हैं। इसी दौरान उनके पीछे कुछ लड़के चल रहे हैं, जिन्हें जब सुहाना पीछे मुड़कर देखती हैं तो वे सभी लड़के शरमा कर अपना मुंह छुपा लेते हैं। सोशल मीडिया पर लड़कों की इस हरकत पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट पर पूछा है कि लड़के अपना मुंह क्यों छुपा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पीछे वाला लड़का क्यों शरमाया? दूसरे यूजर ने लिखा, 'पीछे तो देखो।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'उसने पीछे मुड़कर देखा तो लड़के शरमा गए।' हालांकि, इसी बीच एक यूजर ने लिखा, 'वे लड़के किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं? एयरपोर्ट पर एक सेलेब की बेटी को इतनी सुरक्षा के बावजूद ऐसा हो रहा है। हम सड़कों पर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?'

IFFI Goa 2022: एनएफडीसी को एजेंसी से मिले न्योते की जानकारी नहीं, भाकर बोले, पीआईबी ही देगा सारी सूचनाएं

विज्ञापन

बता दें कि सुहाना खान फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर कर रही हैं और इस फिल्म में सुहाना खान के अलावा, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर की अहम भूमिका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed