{"_id":"04dc7c728132251a5096ca53c724f474","slug":"shahrukh-khan-chat-on-facebook-todaty-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात 9 बजे शाहरुख से कीजिए सीधी चैट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आज रात 9 बजे शाहरुख से कीजिए सीधी चैट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान ने अपने फैन्स से सीधे बात करने का नया तरीका निकाला है। शाहरुख खान बुधवार की रात अपने फैन्स से सीधे रू-ब-रू होंगे। आप फेसबुक के एक निर्धारित पेज पर जाकर शाहरुख से चैट कर सकते हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' सुपरहिट हो गई है। बावजूद इसके वह दर्शकों से इस बात की प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं कि उन्हें यह फिल्म कैसी लगी। इसके लिए शाहरुख ने सोशल नेटवर्किंग साइट का सहारा लिया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान आज रात नौ बजे दर्शकों से फेसबुक के जरिए सीधे मुखातिब होंगे। उनके साथ इस फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी भी होंगे। शाहरुख रात नौ बजे अपने तरफ से पहला चैट करेंगे।
विज्ञापन
शाहरुख से चैट करने के लिए फेसबुक यूजर्स को facebook.com/iamsrk पर जाना होगा। इस पेज पर पहुंचकर उन्हें चैट आप्शन में शाहरुख से चैट करनी होगी।
प्रशंसकों से अपनी फिल्म के बारे में राय लेने का यह एक अनोखा तरीका है। इससे पहले किसी भी सितारे ने फेसबुक पर कभी भी लाइव चैटकर दर्शकों से अपनी फिल्म के बारे में प्रतिक्रिया नहीं मांगी थी।
इस शुक्रवार को रिलीज हुई रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म मंगलवार की शाम तक करीब 124 करोड़ रूपए कमा चुकी है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोन की भी मुख्य भूमिका है।