फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan Cameo Role Movies Before Tiger 3 King Khan appeared in Bhoothnath Rocketry Tubelight Brahmastra

Shahrukh Khan Cameo Roles: इन फिल्मों में शाहरुख खान ने कैमियो कर मचाया धमाल, एक्टर ने किरदार में डाली जान

Mon, 20 Nov 2023 07:46 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 20 Nov 2023 07:46 AM IST
सार

शाहरुख खान पूरे देश के दिल की धड़कन हैं। तीन दशक से ज्यादा के करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं के साथ-साथ कैमियो भी किए हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उनके कैमियो किरदारों के बारे में ही बताने वाले हैं।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Cameo Role Movies Before Tiger 3 King Khan appeared in Bhoothnath Rocketry Tubelight Brahmastra
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किंग खान और रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपने शानदार अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। वह जब-जब स्क्रीन पर आते हैं, तब-तब दर्शक आंख गड़ाकर उन्हें देखने के लिए बैठ जाते हैं। अभिनेता के करिश्मे और किंग खान को पर्दे पर देखने के दर्शकों उत्साह ने उन्हें दुनियाभर में प्रसिद्धि दिलाई है। शाहरुख खान जब किसी फिल्म पर काम करते हैं तो न सिर्फ फिल्म मेकर्स बल्कि दर्शकों को भी यकीन हो जाता है कि फिल्म धमाकेदार होगी। अभिनेता का कुछ देर के लिए स्क्रीन पर आना भी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता है। इन दिनों 'टाइगर 3' में कैमियो कर फैंस का दिल लुभा रहे शाहरुख खान ने पहले भी कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए हैं। चलिए जानते हैं किस-किस फिल्म में शाहरुख खान ने किया कैमियो...

विज्ञापन

Shahrukh Khan Cameo Role Movies Before Tiger 3 King Khan appeared in Bhoothnath Rocketry Tubelight Brahmastra
ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ब्रह्मास्त्र
शाहरुख की सबसे चर्चित कैमियो भूमिकाओं में से एक 'ब्रह्मास्त्र' में निभाई गई भूमिका थी। उनकी उपस्थिति ने फिल्म को दर्शकों के लिए और भी ज्यादा खास बना दिया था। फिल्म में अभिनेता का किरदार 'स्वदेस' में उनके रोल डॉ. मोहन भार्गव के लिए सम्मान था। फिल्म शिवा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पता चलता है कि उसके पास पौराणिक शक्तियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shahrukh Khan Cameo Role Movies Before Tiger 3 King Khan appeared in Bhoothnath Rocketry Tubelight Brahmastra
ऐ दिल है मुश्किल - फोटो : social media
ऐ दिल है मुश्किल
भले ही करण जौहर निर्देशित और रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में शाहरुख खान की भूमिका छोटी थी, लेकिन वह बहुत प्रभावशाली थी। फिल्म में शाहरुख ने प्यार के बारे में सुनहरे शब्द कहे और न केवल अयान और सबा को बल्कि सभी को एक मूल्यवान सबक सिखाया कि प्यार वास्तव में क्या होता है।
विज्ञापन

Shahrukh Khan Cameo Role Movies Before Tiger 3 King Khan appeared in Bhoothnath Rocketry Tubelight Brahmastra
भूतनाथ - फोटो : social media
भूतनाथ
शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'भूतनाथ' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म में अभिनेता बंकू के पिता और जूही चावला के पिता के किरदार में थे। इसके बाद उन्होंने 'भूतनाथ रिटर्न्स' में भी वह नजर आए थे। फिल्म में, वह बंकू के पिता, आदित्य शर्मा के ही रूप में ही नजर आए थे। 'भूतनाथ' में किंग खान का स्क्रीन टाइम ज्यादा था, लेकिन 'भूतनाथ रिटर्न्स' में इसे घटा दिया गया था।

Shahrukh Khan Cameo Role Movies Before Tiger 3 King Khan appeared in Bhoothnath Rocketry Tubelight Brahmastra
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
आर. माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म, 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' में अभिनेता ने इसरो वैज्ञानिक नांबी नारायणन की भूमिका निभाई थी, जिन पर जासूसी का गलत आरोप लगाया गया था। इस बायोपिक में शाहरुख खान ने खुद का किरदार निभाया है, जहां वह एक भावनात्मक दृश्य में  नांबी का इंटरव्यू लेते हैं। इस कैमियो ने शाहरुख की 2018 की फिल्म 'जीरो' के चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।

Shahrukh Khan Cameo Role Movies Before Tiger 3 King Khan appeared in Bhoothnath Rocketry Tubelight Brahmastra
ट्यूबलाइट - फोटो : social media
ट्यूबलाइट
बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे साल 2017 में कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'ट्यूबलाइट' में एक दिल छू लेने वाले सीन में एक साथ नजर आए थे। फिल्म में सलमान खान ने लक्ष्मण 'ट्यूबलाइट' सिंह की भूमिका निभाई थी। शाहरुख फिल्म में एक जादूगर की भूमिका निभाते हैं, जिसका नाम गोगो है। वह जादूगर लक्ष्मण को अपने साथ मंच पर जादू दिखाने के लिए प्रेरित करता है, जबकि गांव वाले उस पर हंसते हैं। 'ट्यूबलाइट' में बाकी सभी से अलग जादूगर के रूप में शाहरुख ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया  था। 

Shahrukh Khan Cameo Role Movies Before Tiger 3 King Khan appeared in Bhoothnath Rocketry Tubelight Brahmastra
साथिया - फोटो : social media
साथिया 
रानी मुखर्जी-विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म 'साथिया' में भी शाहरुख खान ने कैमियो किया था। फिल्म में किंग खान तब्बू के पति, यशवंत राव के किरदार में नजर आए थे। बेहद कम स्क्रीन टाइमिंग के साथ भी शाहरुख खान ने अपने किरदार से लोगों के दिलों में छाप छोड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed