Mannat: क्या सच में 'मन्नत' की नेमप्लेट में जड़े हैं हीरे? गौरी खान ने तस्वीर शेयर कर बताई सच्चाई
बॉलीवुड के किंग खान का बंगला मन्नत मुम्बई के पॉश इलाके में बना है। जिसे देखने के लिए दूर- दूर से फैंस आते हैं। शाहरुख के इस बंगले का ढांचा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का है, जो हर ओर खुलता है।
विस्तार
शाहरुख खान के घर मन्नत की नेमप्लेट हीरों से बनी हैं, यह बात सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में है। बॉलीवुड के स्टार शाहरुख के घर के बाहर फैंस की भीड़ लगी रहती है। मन्नत के बाहर पहुंचे फैंस अक्सर फोटो खिंचवाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में कई फैंस ने मन्नत की नेमप्लेट के साथ तस्वीर साझा करते हुए दावा किया था कि इसमें हीरे जड़े हैं। इस बीच अब गौरी खान ने एक तस्वीर शेयर कर अपने घर की नेमप्लेट की सच्चाई बताई है।
गौरी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए नेमप्लेट से जुड़े राज से पर्दा उठा दिया है। पोस्ट की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि गौरी खान गौरी खान सनग्लास लगाए हुए खड़ी हैं। वहीं, उनके बगल में मन्नत की नेमप्लेट भी दिख रही है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''घर का मेन डोर परिवार और दोस्तों के लिए एंट्री पांइट होता है। इसलिए नेम प्लेट पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करती है। हमने (नेम प्लेट के लिए) ग्लास क्रिस्टल्स के साथ एक ट्रांसपेरेंट मैटेरियल चुना जिससे एक पॉजिटिव, मूड बेहतर करने वाली और शांत वाइब आती है।''
Photos: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना -विजय देवरकोंडा? सामने आई दोनों की तस्वीर ने फैंस को किया हैरान
View this post on Instagram
बॉलीवुड के किंग खान का बंगला मन्नत मुम्बई के पॉश इलाके में बना है। जिसे देखने के लिए दूर- दूर से फैंस आते हैं। शाहरुख के इस बंगले का ढांचा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का है, जो हर ओर खुलता है। यही नहीं मन्नत में मल्टीपल लिविंग एरिया, जिम और लाइब्रेरी जैसी हर सुख-सुविधा भी मौजूद हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्दी ही 'पठान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।
Chhello Show: भारत की तरफ से ऑस्कर पहुंची 'छेलो शो' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब और कहां देखे सकेंगे आप