फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh khan and Priyanka chopra will to be a part of Lady Gaga online concert One World Together at Home

इस शनिवार शाहरुख खान सीधे नाचेंगे आपके घर में, साथ में होंगी ये दो मशहूर कलाकार

Wed, 15 Apr 2020 01:33 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 15 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan and Priyanka chopra will to be a part of Lady Gaga online concert One World Together at Home
Priyanka Chopra, Lady Gaga & Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान और देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कोरोना से लड़ने में आर्थिक तौर पर भारत सरकार की मदद पहले ही कर चुके हैं। अब वे दुनिया को बचाने की मुहिम में भी शामिल हो गए हैं। अमेरिका की पॉप गायिका लेडी गागा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट 'वन वर्ल्ड: टूगेदर एट होम' की घोषणा की है। लेडी गागा की इस पहल का हॉलीवुड के कई जाने-माने कलाकारों ने समर्थन किया है। अब इसके समर्थन में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा भी उतर आए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

Shahrukh khan and Priyanka chopra will to be a part of Lady Gaga online concert One World Together at Home
lady gaga

लेडी गागा का यह कदम कोरोना पीड़ितों को बचाने और इस वायरस से लड़ने में डब्ल्यूएचओ की मदद करेगा। इस कॉन्सर्ट से फंड जुटाया जाएगा, जिससे दुनियाभर के जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। डब्ल्यूएचओ की मदद के लिए होने वाले इस कॉन्सर्ट में लेडी गागा के अलावा क्रिस मार्टिन, एड्डी वेडर, एल्टन जॉन, जॉन लीजेंड, लीजो, जे बाल्विन, स्टीवी वंडर, बिली जो आर्मस्ट्रांग, एंड्रिया बॉसेली, कीथ अर्बन जैसे कई और कलाकार प्रस्तुति देंगे। अमेरिका के लोकप्रिय टॉक शो के होस्ट जिमी फॉलन, जिमी किमेल और स्टीफन कोलबर्टबिल इस शो को होस्ट करेंगे। इस कॉन्सर्ट का प्रसारण 18 अप्रैल को अमेरिका के टीवी नेटवर्क एबीसी, सीबीसी और एनबीसी पर एक साथ किया जाएगा, साथ ही इसका प्रसारण ऑनलाइन भी होगा।

Shahrukh khan and Priyanka chopra will to be a part of Lady Gaga online concert One World Together at Home
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की लड़ाई में शाहरुख ने भारत सरकार की आर्थिक मदद तो पहले ही की है। साथ ही शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने अपना व्यक्तिगत ऑफिस बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की मदद के लिए खोल दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार को दान देने के अलावा दिल्ली की सरकार और पश्चिमी बंगाल की सरकार को भी आर्थिक सहायता दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ मिलकर पीएम केयर्स फंड, यूनिसेफ, फीडिंग अमेरिका और गूंज जैसी कई और संस्थाओं को दान दिया है।

इस वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं जैकलीन फर्नांडिस, बताया उस वक्त कैसा था हाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed