फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan and anushka sharma will work together again

फिर बनेगी शाहरुख -अनुष्का की जोड़ी

Mon, 19 Aug 2013 04:07 PM IST
मुंबई /ब्यूरो
मुंबई /ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2013 04:07 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan and anushka sharma will work together again

शाहरुख और अनुष्का की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने होगी। दोनों

विज्ञापन
अनुराग कश्यप की एक फिल्म में साथ काम करेंगे। दोनों इससे पहले 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में काम कर चुके हैं।

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनने जा रही आगामी एक फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट अनुष्का शर्मा को लिए जाने की बात हो रही है। सूत्रों की मानें, तो हाल ही में अनुराग, अनुष्का और शाहरुख खान तीनों लंदन में थे।

उल्लेखनीय है कि लंदन में भी किंग खान का अपना घर है। यहीं अनुष्का ने किंग खान के साथ एक स्क्रिप्ट सुनी। इस स्टोरी सेशन के लिए काफी समय से प्लानिंग चल रही थी, लेकिन किंग खान की व्यस्तता के कारण मीटिंग संभव नहीं हो पा रही थी। दोनों ही अदाकारों को स्क्रिप्ट पसंद आई।

विज्ञापन


अनुष्का अपने आपको लकी मान रही हैं कि 'रब ने बना दी जोड़ी' के अपने हीरो के साथ उन्हें एक और फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। सब जानते हैं कि पिछली फिल्म 'जब तक है जान' में भी अनुष्का और शाहरुख की केमिस्ट्री अच्छी जमी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इधर अनुष्का अनुराग के निर्देशन में बन रही फिल्म बांबे वेलवेट में भी काम कर रही हैं। इसमें उनके हीरो रणबीर कपूर हैं। हाल ही में 'बांबे वेलवेट' की शूटिंग का एक शेड्यूल श्रीलंका में पूरा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed