फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan and Aaryan Khan have been spotted at dubbing studio for Mufasa The Lion King

Mufasa: देर रात बेटे आर्यन के साथ स्टूडियो से बाहर निकलते दिखे शाहरुख, 'मुफासा' के हिंदी वर्जन की कर रहे डबिंग

Wed, 06 Nov 2024 07:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 06 Nov 2024 07:02 AM IST
सार

जब से 'द लायन किंग' का प्रीक्वल 'मुफासा: द लायन किंग' का हिंदी ट्रेलर सामने आया है, तब से हिंदी दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख खान, आर्यन खान और अबराम खान डबिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shahrukh Khan and Aaryan Khan have been spotted at dubbing studio for Mufasa The Lion King
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान अपनी सफलता और शानदार लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं। अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। शाहरुख अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बच्चों के करियर बनाने की भी पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए वह बेटी सुहाना और बेटे आर्यन के साथ एक-एक प्रोजेक्ट में उनके साथ काम कर रहे हैं। अब हाल ही में, किंग खान को बड़े बेटे आर्यन खान के साथ स्पॉट किया गया। दोनों  'द लायन किंग' की डबिंग कर स्टूडियो से बाहर निकलते हुए देखे गए।
विज्ञापन


सातवें आसमान पर है दर्शकों का उत्साह
जब से 'द लायन किंग' का प्रीक्वल 'मुफासा: द लायन किंग' का हिंदी ट्रेलर सामने आया है, तब से हिंदी दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख खान, आर्यन खान और अबराम खान डबिंग कर रहे हैं। देर रात स्टूडियो से बाहर निकलते समय किंग खान और बेटे आर्यन  एकदम कैजुअल लुक में नजर आए।
विज्ञापन


अबराम भी आए थे नजर
वही, पिछले दिनों सुहाना खान भी अपने छोटे भाई अबराम के साथ स्टूडियो में नजर आई थीं। भाई-बहन की वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल भी हुई थीं। सुहाना अबराम की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनके साथ स्टूडियो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार दिखेगी पिता-बेटों की तिकड़ी
मालूम हो की शाहरुख खान 'मुफासा' के लिए डबिंग कर रहे हैं, जो एक बार फिर जंगल का राजा बन दर्शकों का मनोरंजन करेगा। वही, 'सिंबा' के किरदार को आर्यन खान आवाज देंगे और 'युवा मुफासा' के लिए किंग खान के छोटे लाडले अबराम खान डबिंग कर रहे है। यह पहली बार है जब एक साथ पिता-बेटों की जोड़ी किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आएगी। एक तरफ शाहरुख फिल्म 'किंग' के लिए सुहाना खान के साथ फिल्म की रिलीज की जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं। वही, दूसरी तरफ अब किंग खान बेटों के साथ भी अपनी जोड़ी जमाने को तैयार हैं।

 

Celebs: पैपराजी और अपने प्रशंसकों पर भड़क चुके हैं ये सितारे, सरेआम लगा दी थी क्लास




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed