फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh and salman face to face again

फिर आपस में टकरा गए शाहरुख और सलमान

Tue, 17 Jun 2014 08:50 AM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
shahrukh and salman face to face again

ऐसा जानबूझ कर किया गया या फिर यह मात्र संयोग था? बीते रविवार को मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े खान शाहरुख और सलमान आमने-सामने थे। मामला यह था कि दोनों ने न केवल अपने कार्यक्रम एक ही दिन रखे थे, बल्कि उनका समय भी लगभग एक ही था।

विज्ञापन


रविवार को शाहरुख खान जहां एक संस्था के बच्चों के साथ धूमधाम से फादर्स डे मना रहे थे, वहीं सलमान खान ने बांद्रा स्थित गेटी थियेटर में अपनी आने वाली फिल्म ‘किक’ का प्रोमो करीब पांच सौ चाहने वालों के बीच लॉन्च किया। शाहरुख और सलमान की इस टक्कर में उनके चाहने वाले और मीडिया के लोग असमंजस में पड़ गए थे कि आखिर कहां जाएं?
विज्ञापन


सलमान पड़े भारी

shahrukh and salman face to face again

वैसे शोर के लिहाज से देखें तो सलमान खान शाहरुख पर भारी पड़े। उन्हें देखते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ ‘सल्लू’ और ‘भाई’ के नारे लगाने लगी थी। इतना शोर था कि कुछ सुनाई नहीं पड़ रहा था। वहीं शाहरुख के कार्यक्रम में उनके ‘छम्मक छल्लो’ और ‘लुंगी डांस’ जैसे गाने थे, जिन पर किंग खान बच्चों और बड़ों के साथ डांस कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि शाहरुख को हाल ही में दुनिया के कुछ सबसे अच्छे पिताओं में से एक चुना गया था। ऐसे में उनका यह कार्यक्रम बच्चों और उनके माता-पिता के लिए खास था। इस कार्यक्रम में शाहरुख गरीब बच्चों से भी मिले और उनके साथ उन्होंने डांस करके लुत्फ उठाया। शाहरुख का यह डांस कार्यक्रम घाटकोपर में था।

एक दिन कार्यक्रम कैसे?

shahrukh and salman face to face again

कई लोग यह समझ नहीं पा रहे थे कि दोनों खान के कार्यक्रम एक ही दिन कैसे आयोजित हो गए। उल्लेखनीय है कि शाहरुख के कार्यक्रम का निमंत्रण मीडिया और अन्य लोगों के पास 13 तारीख को ही पहुंच गया था, जबकि सलमान की फिल्म के प्रोमो की लॉन्चिंग की खबर अगले दिन शनिवार को पहुंची थी।

ऐसे में कुछ लोगों ने सलमान से यह सवाल भी कर दिया कि क्या शाहरुख का कार्यक्रम पता लगने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म के प्रोमो लॉन्च का कार्यक्रम तय किया? इस सवाल को सलमान ‘प्लानिंग और मैं?’ कहते हुए हंस कर टाल गए। वहीं शाहरुख ने अपने कार्यक्रम में सलमान से साथ समय टकराने के सवाल का कोई जवाब ही नहीं दिया।

विज्ञापन

लांच हुआ प्रोमो

shahrukh and salman face to face again

वैसे सलमान की फिल्म के प्रोमो ने उनके चाहने वालों को खुश कर दिया। अत्याधुनिक तकनीक और तेज रफ्तार वाले इस प्रोमो में सलमान को देख कर उनके प्रशंसक हैरान रह गए। फ्रेंचकट दाढ़ी में सलमान न केवल यंग लग रह थे, बल्कि उनका लुक किसी सुपर हीरो की दिख रहा था। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज, रणदीप हूडा और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी हैं। ट्रेलर देख कर साफ था कि यह बॉक्सऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर की आहट है। जिसमें सांस रोक देने वाले स्टंट, भावुक रोमांस और सलमान खान के चटपटे डायलॉग हैं। ‘मैं दिल में आता हूं, समझ में नहीं...’ सलमान के इस डायलॉग पर जबर्दस्त सीटियां और तालियां बजी। फिल्म में सलमान ‘डेविल’ नाम का किरदार निभा रहे हैं, जिसके केरेक्टर में कई छवियां हैं।

दिखी मिलने की बेताबी

shahrukh and salman face to face again

सलमान के इस प्रोमो लॉन्च पर समय से पहले ही भीड़ उमड़ पड़ी थी और लोगों को सलमान का इंतजार करने में दो घंटे भी भारी नहीं लग रहे थे। निर्माताओं ने सलमान की फिल्म का पोस्टर एक दिन पहले ही एक प्रतियोगिता के द्वारा जारी किया था। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले भी सलमान से मिलने को बेताब थे।

सलमान की किक ईद पर 25 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। प्रोमो रिलीज होने से पहले सलमान बहुत ही बेचैन नजर आ रहे थे। वह यह जानने को उत्सुक थे कि आखिर लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी। उनकी नजरें पर्दे पर ही अटकी हुई थीं। इस दौरान उनके पास जैकलीन और रणदीप खड़े थे। वहीं साजिद नाडियाडवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर, भूषण कुमार और हिमेश रेशमिया भी यहां मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed