फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh, aamir invite in salman sister marriage

18 को एक छत तले होंगे आमिर, सलमान, शाहरुख

Sat, 08 Nov 2014 09:24 AM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
shahrukh, aamir invite in salman sister marriage

सलमान की बहन अर्पिता की शादी बॉलीवुड में याद रखने वाली एक घटना की तरह बन सकती है। दरअसल उनकी शादी के मौके पर बॉलीवुड के तीनों खान एक साथ एक ही कार्यक्रम में नजर आएंगे। बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम मौके आए हैं जब तीनों खान एक साथ एक ही जगह में दिखे हों।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता की शादी में बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियों समेत शाहरुख खान को भी शादी में बुलाया है। काफी लंबे समय तक अपने बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा के साथ डेंटिंग करने के बाद अर्पिता 18 नवंबर को हैदराबाद में शादी के बंधन में बंधने जा रही है।
विज्ञापन


बॉलीवुड में चर्चा है कि इस बार सलमान खान की मेहमानों की सूची में शाहरुख का भी नाम शामिल है और उन्होंने शाहरुख को 21 नवंबर को होने वाले रिसेप्शन के लिए निमंत्रण भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बड़े लोग होंगे कार्यक्रम में

shahrukh, aamir invite in salman sister marriage

एक सूत्र का कहना है, "मेहमानों की इस सूची में राजनीतिक व्यक्तिव, खेल जगत से जुडी हस्तियां, बॉलीवुड सितारें और कॉर्पोरेट जगत से जुड़े लोग शामिल है और इन्हीं में से एक नाम शाहरुख का भी है।"

वहीं शाहरुख के अलावा, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन जैसी हस्तियां भी शामिल है। वहीं बॉलीवुड के अलावा दक्षिणी सिने-जगत से जुडी हस्तियों में, कमल हासन, चिरंजीवी, वेंकटेश, सुरेश बाबू को भी बुलाया गया है।

मोदी भी आएंगे कार्यक्रम में

shahrukh, aamir invite in salman sister marriage

वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अलावा इस शादी के लिए सबसे ज्यादा जिसके नाम की चर्चा है वह हैं, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी। चर्चा है कि सलमान ने उन्हें भी खुद निमंत्रण दिया है। जहाँ अर्पिता और आयुष की शादी 18 नवंबर को होगी, वहीं मेहँदी की रस्म 16 नवंबर को होगी और शादी का यह कार्यकम्र 21 नवंबर को रिसेप्शन तक चलेगा।

जहाँ शादी में ज्यादातर घर के लोग और रिश्तेदार होंगे, वहीं रिसेप्शन में 21 नवंबर को एक शानदार पार्टी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ये सभी हस्तियां शामिल होगी। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने इस शादी के लिए हैदराबाद में एक रॉयल फलकनुमा पैलेस बुक किया है। यह एक बेहद हाईप्रोफाइल इवेंट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed