{"_id":"57bedfe24f1c1ba24bd4ef2f","slug":"shahid-kapoor-with-pregnant-wife-mira-rajput","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुईं मीरा, प्री-मैच्योर बेबी की संभावना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुईं मीरा, प्री-मैच्योर बेबी की संभावना
अमित कर्ण/अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 25 Aug 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
शाहिद कपूर के घर बहुत जल्द किलकारियां सुनने को मिल सकती हैं। सूत्रों की मानें तो उनके घर तयशुदा समय से पहले नन्हें मेहमान की दस्तक हो सकती है। वजह यह है कि उनकी बीवी मीरा राजपूत आज भी मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में दाखिल हुई हैं। वैसे तो डिलीवरी की डेट सितंबर है, मगर कपूर कपल के करीबी प्री-मैच्योर बेबी होने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन
हिंदी फिल्म जगत में कई प्री-मैच्योर बच्चों के उदाहरण हैं। मशहूर अदाकार शम्मी कपूर का जन्म भी तय समय से पहले हुआ था। बहरहाल, शाहिद कपूर हाल ही में फिल्म 'उड़ता पंजाब' में नजर आए थे। अभी उन्होंने अपनी पत्नी के साथ वक्त गुजारने के लिए काम से ब्रेक लिया हुआ है।
विज्ञापन