फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahid kapoor wants a big hit

बस एक हिट चाहिए कैरियर के लिए

Sun, 28 Jul 2013 03:47 PM IST
मुंबई/ब्यूरो
मुंबई/ब्यूरो Updated Sun, 28 Jul 2013 03:47 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor wants a big hit

शाहिद कपूर को एक हिट फिल्म की सख्त जरूरत है। एक अरसा हो गया है, वे बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का नहीं जमा पाए हैं। उनकी आखिरी हिट फिल्म थी 'बदमाश कंपनी'।

विज्ञापन


हालांकि यह फिल्म भी बड़ी हिट नहीं थी। इसके बाद उन्होंने अपने पिता पंकज कपूर के निर्देशन में मौसम जैसी फिल्म में काम किया।

इस फिल्म से उन्हें बड़ी उम्मीदें थीं। बॉलीवुड में भी जिज्ञासा थी कि बाप के निर्देशन में बेटा कितना आगे बढ़ पाता है।

इस फिल्म को शाहिद ने लगभग दो साल दिए, लेकिन परिणाम शून्य निकला। यह फिल्म घाटे का सौदा साबित हुई। फिल्म की तारीफ तो हुई लेकिन दर्शक नहीं मिले।

शाहिद अवसाद में डूब गए। इसके बाद रिलीज हुई फिल्म 'तेरी मेरी कहानी'। इसे भी दर्शकों ने हरी झंडी नहीं दिखाई।

अब शाहिद की समझ में नहीं आ रहा था कि आगे की राह कैसे तय की जाए? तभी उन्हें राजकुमार संतोषी ने याद किया और अपनी नई फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में लीड भूमिका सौंप दी। शाहिद की जान में जान आई।
विज्ञापन


खैर, अब तो इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। शाहिद को पूरी उम्मीद है कि 'फटा पोस्टर निकला हीरो' के बाद उनका कैरियर उसी तरह आगे बढ़ेगा। जैसे 'जब वी मेट' की रिलीज के बाद वे छा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद स्वीकार करते हैं कि नए एक्टरों से उन्हें भरपूर चुनौती मिल रही है। उनका तो यहां तक कहना है कि वे कई एक्टरों की परफॉरमेंस से जलते भी हैं। उन्हें बार बार लगता है कि काश अनुराग वसु की फिल्म 'बरफी' में वे होते।


यहां तक कि 'पान सिंह तोमर' के किरदार के बारे में भी वे कुछ ऐसा ही सोचते हैं। फटा पोस्टर निकला हीरो के अलावा शाहिद के हाथ में एक और महत्वपूर्ण फिल्म है 'रैंबो राजकुमार'। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं प्रभुदेवा। उनके चाहने वालों को भी उम्मीद है कि इस बार शाहिद की गाड़ी चल निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed