{"_id":"820dea86-cc44-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"shahid-kapoor-to-act-with-pankaj-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दे पर एक और बाप-बेटे की जोड़ी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पर्दे पर एक और बाप-बेटे की जोड़ी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 03 Jun 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र अपने बेटों सनी और बॉबी के साथ परदे पर दिख सकते हैं, तो फिर शाहिद कपूर और पंकज कपूर क्यों नहीं ऐसा कर सकते! जी हां, इधर खबर मिली है कि राजकुमार संतोषी अपनी एक फिल्म में शाहिद कपूर और पंकज कपूर को लेने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
हिंदी के प्रसिद्ध लेखक असगर वजाहत के नाटक 'जिन लाहौर नहिं वेख्या वो जन्म्या ही नहीं' पर संतोषी काफी समय से फिल्म बनाने की सोच रहे थे, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से प्लानिंग फेल हो जा रही थी।
विज्ञापन
अब उन्होंने ठान ली है कि वे शाहिद कपूर को लीड रोल में लेकर इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन करेंगे। इसी फिल्म में वे शाहिद के पिता पंकज कपूर को भी एक अहम किरदार सौंपेंगे।
विज्ञापन
चूंकि यह फिल्म बंटवारे की विभीषिका पर आधारित है और इसमें लाहौर की कहानी है, इसलिए इस फिल्म की शूटिंग बड़ा सेट बना कर ही की जा सकती है। संतोषी इसके लिए हैदराबाद जाने की सोच रहे हैं।
वहां वे रामोजी राव स्टूडियो में एक विशाल सेट बनवाएंगे। पांच साल पहले उन्होंने इस फिल्म को संजय दत्त के साथ बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब वे मन बदल चुके हैं।
वैसे भी संजय दत्त जेल जा चुके हैं। इधर संतोषी शाहिद कपूर के साथ फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो की शूटिंग तेजी से कर रहे हैं।