फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor shares fun BTS video from the sets of Jersey with Mrunal Thakur

Jersey: शाहिद कपूर ने शेयर किया ‘जर्सी’ का बीटीएस वीडियो, फैंस को पसंद आई मृणाल ठाकुर के साथ केमिस्ट्री

Thu, 07 Apr 2022 12:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 07 Apr 2022 12:00 AM IST
सार

फिल्म जर्सी की रिलीज डेट नजदीक आ रही है और शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव होते जा रहे हैं। शाहिद ने फिल्म का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की मेकिंग दिखाई दे रही है। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर दिखाई देंगी।

विज्ञापन
Shahid Kapoor shares fun BTS video from the sets of Jersey with Mrunal Thakur
जर्सी फिल्म का बीटीएस वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, शाहिद कपूर भी सोशल मीडिया पर एक्टिव होते जा रहे हैं। हाल ही में शाहिद ने फिल्म का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की मेकिंग दिखाई दे रही है। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर दिखाई देंगी, दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, दर्शकों को काफी समय से इस फिल्म का इंतजार है।

विज्ञापन


अभिनेता ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह और मृणाल एक गाने की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी काफी बढ़िया दिखाई दे रही है। फैंस भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 'जर्सी' क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। यह फिल्म इसी नाम से बनी साउथ की फिल्म का रीमेक है। ऑरिजन फिल्म में नानी ने क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन

 
गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'जर्सी' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने काफी मेहनत की है। वहीं, शूटिंग के दौरान एक बार शाहिद को चोट भी लग चुकी है। दरअसल, वह बिना हेलमेट के बल्लेबाजी कर रहे थे, जिस वजह से उनके होंठ पर कई टांके लगे थे। इस फिल्म में एक क्रिकेटर का किरदार निभाने के लिए शाहिद ने कड़ी ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आपको बता दें कि 'जर्सी' पहले ही रिलीज हो जाती, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया। अब 'जर्सी' 14 अप्रैल को 'केजीएफ 2' के साथ रिलीज होगी। ऐसे में दोनों ही फिल्मों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। दर्शक दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed