फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor share video on Instagram with Kabir singh background theme fans are showering love

कबीर सिंह के दो साल: शाहिद कपूर ने साझा किया बाइक राइडिंग का वीडियो, फैंस ने लुटाया प्यार

Sun, 20 Jun 2021 10:43 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 20 Jun 2021 10:43 PM IST
सार

  • शाहिद-कियारा की फिल्म कबीर सिंह को पूरे हुए दो साल
  • शाहिद ने साझा किया बाइक राइडिंग का वीडियो
  • फैंस ने वीडियो पर लुटाया प्यार

विज्ञापन
Shahid Kapoor share video on Instagram with Kabir singh background theme fans are showering love
शाहिद कपूर - फोटो : Instagram

विस्तार

शाहिद कपूर ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। हालांकि फिल्म 'कबीर सिंह' में उनके निभाए किरदार ने इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी। उनके रफ टफ बैड ब्वॉय वाले लुक ने फैंस के दिलों में जगह बना ली थी। इस फिल्म से ही कियारा आडवाणी को भी जबरदस्त सफलता मिली थी। ये फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज हुई थी और अब इसके दो साल पूरे हो गए हैं। अब हाल ही में शाहिद कपूर ने एक वीडियो साझा किया है जिसे देखकर लग रहा है कि वो फिल्म को हटके अंदाज में याद कर रहे हैं। इस वीडियो में शाहिद थोड़े से अलग लुक में नजर आ रहे हैं लेकिन उनके बाल बढ़े हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वाउवाउवाउवाउ वाला मोड'।

विज्ञापन

शाहिद के वीडियो पर फैंस कर रहे कमेंट

उनके इस वीडियो पर फैंस जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं। इस पर कुणाल खेमु ने भी बेहद ही मजेदार कमेंट किया है। कुणाल ने लिखा, 'आधों को लुक से मार दिया बाकी आधों पर बाइक चढ़ा दो'। इसके अलावा और भी फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में शाहिद ने एक दबंग डॉक्टर का किरदार निभाया था जो भोली भाली प्रीति के प्यार में पागल हो जाता है। दर्शकों को उनकी ये फिल्म जबरदस्त तरीके से पसंद आई थी। ये फिल्म दक्षिण भारतीय फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक थी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

Shahid Kapoor share video on Instagram with Kabir singh background theme fans are showering love
शाहिद कपूर - फोटो : Instagram

बता दें कि शाहिद कपूर को उनके और भी किरदारों के लिए काफी पसंद किया गया था। 'कमीने', 'जब वी मेट', 'विवाह', 'हैदर', 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों से शाहिद ने अपनी काबिलियत साबित की थी। हालांकि 'कबीर सिंह' उनके जीवन की सबसे बड़ी और सफल फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म ने पर्दे पर जबरदस्त कमाई की थी साथ ही शाहिद का लुक भी लोगों के बीच काफी फेमस हुआ था।

Shahid Kapoor share video on Instagram with Kabir singh background theme fans are showering love
शाहिद कपूर - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद एक और दक्षिण भारतीय फिल्म की रीमेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'जर्सी' है। शाहिद के लुक को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर का किरदार निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म दीवाली पर रिलीज हो सकती है। हालांकि कोरोना के माहौल को देखते हुए फिल्म की रिलीज पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed