फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor reacts to fans dancing in theatre to Jab We Met song Mauja Hi Mauja calls it too special

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने दिया मौजा ही मौजा गाने पर ऐसा रिएक्शन, फैंस बोले- भाई कुछ तो...

Tue, 14 Feb 2023 12:59 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 Feb 2023 12:59 AM IST
सार

शाहिद ने फिल्म ‘जब वी मेट’ के गाने ‘मौजा ही मौजा’ पर थिएटर में डांस कर रहे फैंस के वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
Shahid Kapoor reacts to fans dancing in theatre to Jab We Met song Mauja Hi Mauja calls it too special
शाहिद कपूर - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के दमदार एक्टर शाहिद कपूर अपनी सीरीज फर्जी को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में शाहिद के साथ साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। शाहिद की फर्जी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है। ट्विटर पर भी इसे लेकर जबर्दस्त रिएक्शन आ रहे हैं। हाल ही में, शाहिद ने फिल्म ‘जब वी मेट’ के गाने ‘मौजा ही मौजा’ पर थिएटर में डांस कर रहे फैंस के वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन

Shahid Kapoor reacts to fans dancing in theatre to Jab We Met song Mauja Hi Mauja calls it too special
शाहिद कपूर - फोटो : social media

शाहिद कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो को साझा करते उस पर अपना रिएक्शन दिया है। वीडियो में  फिल्म ‘जब वी मेट’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक फैन ने मस्ती भरे मूड में ‘मौजा ही मौजा’ गाने का एक वीडियो साझा किया और लिखा, ‘लगभग 16 साल बाद जब वी मेट को दोबारा देख रहे हैं। यह फिल्म वैलेंटाइन वीक पर बिना किसी सोशल मीडिया प्रमोशन के हाउसफुल चल रही है। यह जबर्दस्त कॉमेडी रोमांटिक फिल्म है। भाई शाहिद थिएटर में अपने फैंस को देखो, आपको यह पसंद आएगा।’ शाहिद ने भी इस वीडियो को दोबारा शेयर करते हुए लिखा,  ‘बेहद खास’ और साथ में एक हार्ट इमोजी भी लगाया। 
 

Too special https://t.co/34T8tgipUu

— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) February 13, 2023

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahid Kapoor reacts to fans dancing in theatre to Jab We Met song Mauja Hi Mauja calls it too special
शाहिद कपूर - फोटो : social media

शाहिद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शाहिद फैंस के साथ इंटरेक्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। फैंस भी शाहिद की हर तस्वीर और वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हटते हैं। सोशल मीडिया पर शाहिद को ‘वन ऑफ द बेस्ट’ और ‘फाइनेस्ट एक्टर’ की उपाधि भी मिली हुई है। फैंस का मानना है कि शाहिद अपनी एक्टिंग से किरदार में जान फूंक देते हैं।

Sonakshi Sinha: रीना रॉय जैसी दिखने के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे लगता है...

विज्ञापन

Shahid Kapoor reacts to fans dancing in theatre to Jab We Met song Mauja Hi Mauja calls it too special
शाहिद कपूर - फोटो : social media

बता दें कि शाहिद ‘फर्जी’ के साथ ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं। खबरों के मुताबिक, इस सीरीज के लिए शाहिद ने 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। बता दें कि फिल्म में शाहिद के किरदार को बेहद पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed