शाहिद ने अपने लुक को छुपाने के लिए की घंटों मशक्कत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर ने हाल ही में एक नया हेयर कट कराया है लेकिन उन्हें इस हेयर कट को कराने और इसे छुपा कर रखने के लिए बहुत मशक्क़त करनी पड़ी।
शाहिद कपूर ने यह हेयर कट निजी तौर पर नहीं बल्कि अपनी आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए कराया है। जिसके लिए उन्हें रात के दो बजे सैलून जाना पड़ा ताकि कोई उन्हें देख ना ले और उनका यह लुक फिल्म से पहले ही खुल ना जाए।
मीडिया से छुपने के लिए किया इंतजार
जब शाहिद कपूर हेयर कट कराने के लिए सैलून पहुंचे तो उन्होंने देखा एक कैमरामैन उनका पीछा कर रहा था। जिसके चलते शाहिद को हेयर कट लेने के बाद दो घंटे तक सैलून में ही रुकना पड़ा।
बॉलीवुड में आजकल अपने लुक को छुपाने और फिल्म रिलीज से पहले की क्यूरिसीटी को बनाए रखने का चलन है। इसलिए भी शाहिद कपूर अपने नए हेयर स्टाइल को छुपाने में लगे रहे। ऐसे भी शाहिद आजकल अपने मंगेतर मीरा और शादी की खबरों के कारण चर्चा में हैं।