फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahid kapoor misbehave with priyanka chopra

शाहिद की इस गंदी बात पर शरमा गईं प्रियंका

Sat, 10 May 2014 11:42 AM IST
Updated Sat, 10 May 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
shahid kapoor misbehave with priyanka chopra

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच प्यार तो जाने कब खत्म हो गया था, लेकिन हाल में ऐसी घटना हुई कि जिसके बाद वे एक-दूसरे से शायद नजर भी न मिलाएं। पिछले दिनों आइफा अवार्ड्स की रिहर्सल के दौरान वह घटना हुई, जिसने शाहिद की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


शाहिद कपूर को आम तौर पर कूल माना जाता है। उन्हें किसी ने कभी गुस्सा होते नहीं देखा। लेकिन अब सूत्र उनके बारे में ऐसी खबर लाए हैं जिसे जान कर हर कोई चौंक रहा है। मामला पिछले दिनों अमेरिका में आयोजित हुए आइफा अवार्ड्स का है। जहां पर शाहिद ने चासील-पचास लोगों के सामने प्रियंका चोपड़ा के साथ अप्रत्यक्ष रूप से दुर्व्यवहार किया। वह भी तब जबकि एक वक्त दोनों के बीच ‘रिलेशनशिप’ थी।

विज्ञापन

एक अवॉर्ड की है यह घटना

shahid kapoor misbehave with priyanka chopra

बताया जा रहा है कि घटना अवार्ड समारोह से पहले की है। आयोजकों ने ऐक्टरों की रिहर्सल के लिए स्टेज बनाए हुए थे और शाहिद-प्रियंका के लिए कॉमन स्टेज था। सूत्रों के अनुसार प्रियंका देर से पहुंची थीं और इसलिए रिहर्सल में ज्यादा वक्त ले रही थीं। शाहिद वक्त पर पहुंच गए थे और प्रियंका के हटने का इंतजार रहे थे।

लेकिन जब एक घंटे से ज्यादा हो गया तो उनका पारा आसमान पर जा पहुंचा। इसके बाद उन्होंने आयोजकों और व्यवस्थापकों के लिए उल्टी-सीधी बातें कहने के साथ प्रियंका का नाम लेकर भी कई बातें कही। वहां पर माइक लगे हुए थे और मौजूद 40-50 लोग सारी बातें सुन रहे थे।

गालिया तक दे दीं

shahid kapoor misbehave with priyanka chopra

बताया जाता है कि शाहिद का गुस्सा इतना बढ़ा कि उन्होंने गालियां तक दी। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने खुद को बहुत अपमानित महसूस किया और वहां से तेजी से निकल गईं।एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दोनों सितारे एक ही वक्त पर स्टेज की जगह पर मौजूद थे। प्रियंका जहां डांस की रिहर्सल कर रही थीं और देर से पहुंचने के कारण घबराई हुई थीं। वहीं शाहिद एक घंटे तक अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे।


विज्ञापन

शाहिद को करनी थी एंकरिंग

shahid kapoor misbehave with priyanka chopra

शाहिद को आइफा अवार्ड्स में एंकर की भूमिका निभानी थी। अतः उन्हें अपने डायलॉगों की रिहर्सल करनी थी। आखिरकार उनका धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने नाराजगी दिखाया शुरू कर दी। शाहिद को मालूम था कि उनके पास रखा माइक ऑन है और वहां मौजूद हर व्यक्ति के कानों में उनकी बातें पड़ रही हैं।

इसके बावजूद वह रुके नहीं और बोलते चले गए। उन्होंने आयोजकों के लिए चुन-चुन कर शब्दों का इस्तेमाल किया और फिर ऐसी ही बातें प्रियंका के लिए कहने लगे। उनका गुस्सा इस बात पर था कि आयोजक और प्रियंका उन्हें इंतजार करा रहे हैं। जिस वक्त शाहिद ये बातें कह रहे थे, तब प्रियंका स्टेज पर थीं और उन्होंने सारी बातें सुनीं।

प्रियंका हो गईं पानी-पानी

shahid kapoor misbehave with priyanka chopra

अपने लिए कुछ चुने हुए शब्दों को शाहिद से सुन कर वह शर्म से पानी-पानी हो गईं और उन्हें गुस्सा भी आया। उन्होंने तुरंत अपना सामान बांधा और स्टेज के निकल गईं। फिर लौट कर नहीं आईं।

शाहिद-प्रियंका के बीच इस घटना पैदा हुआ तनाव अवार्ड्स के दौरान भी दिखा। सूत्रों का कहना है, ‘शो को होस्ट कर रहे शाहिद ने प्रियंका का परफॉरमेंस खत्म होने के बाद उनकी रत्ती भर तारीफ नहीं और बहुत ही सुस्त रेस्पॉन्स दिया। वहीं प्रियंका भी शाहिद को देख कर अनदेखा करती रहीं।’

यह पहला मौका है जब शाहिद ने सार्वजनिक रूप से आपा खोया। एक समय उनके और प्रियंका के प्रेम होने की बातें सामने आई थीं। लेकिन वे चुपचाप अलग हो गए और कभी किसी से इस बारे में बात नहीं की। अब आइफा का मामला मीडिया में आ जाने के बाद भी दोनों कुछ नहीं कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed