फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor, Mira Rajput to tie the knot on July 7 in Gurgaon

सामने आया शाहिद की शादी का कार्ड, बदल दी गई शादी की जगह

Wed, 01 Jul 2015 04:04 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor, Mira Rajput to tie the knot on July 7 in Gurgaon

सात जुलाई को शाहिद कपूर की शादी मीरा राजपूत से गुड़गांव के ओबेरॉय होटल में होगी। तारीख और शादी की जगह को लेकर चल रही तमाम अटकलें शादी के कार्ड छपने के साथ ही खत्म हो गईं हैं। सात जुलाई को शाहिद और मीरा शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

विज्ञापन


खबर है कि मेहमानों को कार्ड बांटने का काम भी शुरु हो गया है। माना जा रहा है कि शाहिद और मीरा की शादी में ज्यादा लोग शमिल नहीं होंगे। लेकिन मुंबई में शादी का बड़ा रिसेप्शन होगा जिसमें काफी लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


शादी में शाहिद के करीबी दोस्त विकास बेहल, मधु मेंटेना, मसाबा और विशाल भारद्वाज शामिल हो सकते हैं। बता दें कि शाहिद की शादी तो 7 जुलाई को होगी लेकिन रिसेप्शन 12 जुलाई को मुंबई होगा। रिसेप्शन में शाहिद और मीरा दोनों के दोस्त और बॉलीवुड के स्टार भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफ, करीना और सोनाक्षी भी होंगे शादी में शामिल!

Shahid Kapoor, Mira Rajput to tie the knot on July 7 in Gurgaon

हालांकि करीना कपूर और सैफ शादी में शामिल होंगे या नहीं इसको लेकर कुछ साफ नहीं हैं। बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर ने सबसे पहले सैफ अली खान और करीना को ही शादी के लिए न्यौता दिया था।

करीना ने खुद ही शाहिद की शादी में शामिल होने की ख्वाहिश जाहिर की थी। करीना के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी शाहिद की शादी में आने की इच्छा जताई थी।

हालांकि शाहिद के मेहमान कौन-कौन होंगे इसको लेकर साफ नहीं है। शादी की जगह भी बदल दी गई है। पहले खबर थी कि शादी दिल्ली के छतरपुर में मीरा राजपूत के फार्म हाउस में होगी। अब शादी गुडगांव के होटल में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed